Vegetable Pancake Recipe: क्या आपका बच्चा भी अपना टिफिन हर रोज स्कूल से वापस लाता है? क्या आपका बच्चा भी हर हमेशा बाहर का खाना खाने की जिद्द करता है और आप उसकी इस आदत से परेशान चुके हैं ? अगर हां, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी रेसिपी जिसे बनाना तो आसान है ही साथ में ये हेल्दी भी है और एक बार इसे खाने के बाद आपका बच्चा इस डिश को बार-बार बनाने की जिद्द करेगा।
आज हम आपको पैनकेक बनाना सिखाएंगे लेकिन ये नार्मल पैनकक नहीं बल्कि वेजिटेबल पैनकेक है। इस पैनकेक में मैदे और चीनी की जगह सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है जो इसे हेल्दी बनाता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- ये साबूदाने के मोमोज खाकर चाटते रह जाएंगे उंगलियां, इतने हेल्दी कि मन के साथ तन भी होगा खुश!
सामग्री (Vegetable Pancake Ingredients)
- चावल
- टमाटर
- प्याज
- गाजर
- आलू
- जीरा
- हरी मिर्च
- करी पत्ता
- धनिया पत्ता
- तेल
- राई
- शिमला मिर्च
- चिली फ्लेक्स
- ईनो
- नमक (स्वादानुसार)
वेजिटेबल पैनकेक रेसिपी (Vegetable Pancake Recipe)
- वेजिटेबल पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले चावल को कुछ घंटें भिगोकर रख दें।
- इसके बाद भीगे हुए चावल को ग्राइंडर में डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें।
- अब आलू को उबाल लें और इन्हें भी अच्छे से मिक्सी में ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद सभी सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रख दें और इसमें जीरा, राई, प्याज,करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर तड़का लगा लें।
- जब तड़का तैयार हो जाए तो इसमें कटी हुई सब्जियां डाल दें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद नमक डालें और सब्जियों में अच्छे से मिला लें।
- अब ग्राइंड किए हुए चावल के पेस्ट में आलू और फ्राई की हुई सब्जियों और टामाटर डालकर डाल दें
- इसके बाद इस बैटर में चिली फ्लेक्स, ईनो और धनिया पत्ता डालकर इसे मिक्स कर लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और इस बैटर को पैन में डालकर दोनों तरफ से सेक लें।
- आपके वेजिटेबल पैनकेक बनकर तैयार है। अब इसे सॉस के साथ बच्चों के टिफिन में पैक कर दें।
ये भी पढ़ें- बिना ब्रेड के झटपट बनाएं ये क्रिस्पी सैंडविच, खाने के बाद सब बोलेंगे-वाह!
संबंधित खबरें
इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 hr agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
15 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
19 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
20 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines