Homemade Face Mask For Glowing Skin: फरवरी के महीने को मोहब्बत का महीना भी कहा जाता है. इस दौरान ना जाने कितने दिल जुड़ते हैं और लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए वैलेंटाइन डे का इंतजार करते हैं. इसलिए कुछ लोग पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देते हैं, खासतौर से महिलाएं. महिलाएं अपने लुक को और सुंदर दिखाने या चेहरे पर ग्लो लाने के बारे में सोचती हैं और तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. अगर आप भी चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए प्रोडक्ट्स तलाश रही हैं तो आपको मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर नेचुरल तरीके से होममेड मास्क तैयार कर सकती हैं. बस आपको 15 दिन तक इन्हें अपने रूटीन में शामिल करना होगा, क्योंकि नेचुरल चीजों का असर थोड़ी देर से होता है. खास बात यह है कि इन्हें इस्तेमाल करने से आपको कोई नुकसान नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी गार्लिक बेसन चीला, स्वाद और सेहत में परफेक्ट
वैलेंटाइन डे के लिए स्किन केयर रूटीन | Homemade Face Mask For Valentines Day
फेस मास्क नंबर 1
आप बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह चेहरे की अंदर से सफाई करता है. अगर आप इसका इस्तेमाल लगातार 10 दिनों तक करेंगे तो आपको बहुत ही फायदा होगा.
सामग्री
- बेसन- 1 चम्मच
- हल्दी- चुटकी भर
- दूध- 1 चम्मच
- गुलाब जल- आधा चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
- फिर एक कटोरी में बेसन को छानें और हल्दी डालकर मिलाएं.
- दूध और गुलाब जल डालकर स्मूथ पेस्ट बनाकर इस्तेमाल करें.
फेस मास्क नंबर 2
आप शहद और नींबू को मिलाकर भी फेस मास्क तैयार कर सकते हैं. शहद चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और नींबू स्किन का रूखापन दूर करने का काम करता है.
सामग्री
- शहद- 1 चम्मच
- नींबू का रस- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
- फिर एक कटोरी में शहद और नींबू का रस मिलाकर रखें.
- अब चेहरे पर लगभग 15 मिनट तक लगाएं और हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें.
होममेड मास्क इस्तेमाल करने के फायदे
- चेहरे को ग्लो मिलना
- कालापन दूर होना
- चेहरे का रूखापन कम होना
- मुंहासे कम होना
- डार्क सर्कल पर फर्क पड़ना
इन बातों का रखें ध्यान
- फेस मास्क लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें.
- इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में लगभग तीन बार करें.
- फेस मास्क के अलावा अच्छी डाइट लें और खूब पानी पिएं.
- बाहर के ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बचें.
इसे भी पढ़ें- रूखे-सूखे बालों में जान भर देगा ये होममेड हेयर सीरम, सिर्फ 2 चीजों से पाएं मजबूत, घने और चमकदार बाल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
2 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
8 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
21 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
22 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
23 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines