Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे कपल्स के लिए बेहद खास दिन होता है. इस दिन हर कोई चाहता है कि वह अपने पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताए. अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार डेट पर कहां जाएं, तो दिल्ली में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप रोमांटिक माहौल, अच्छा खाना और शानदार तस्वीरें, सब कुछ एक साथ पा सकते हैं. सही लोकेशन आपकी डेट को और भी खास बना देती है. आइए जानते हैं दिल्ली के उन 5 बेहतरीन स्पॉट्स के बारे में, जहां आप इस वैलेंटाइन डे पर जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: इस Valentine Day पार्टनर को दें प्यारा सरप्राइज! घर पर बनाएं हार्ट शेप रवा इडली और करें प्यार भरी सुबह की शुरुआत
हौज खास विलेज
अगर आप रोमांटिक और थोड़ा मॉडर्न माहौल चाहते हैं, तो हौज खास विलेज एक शानदार विकल्प है. यहां कई कैफे और रेस्टोरेंट हैं, जहां से खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. शाम के समय यहां का माहौल और भी आकर्षक हो जाता है. कई जगहों पर लाइव म्यूजिक और परफॉर्मेंस का भी आनंद लिया जा सकता है.
लोधी गार्डन और फाइव सेंसेस गार्डन
प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं तो लोधी गार्डन, सुंदर नर्सरी या फाइव सेंसेस गार्डन बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. यहां हरियाली, शांति और खुला वातावरण आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाता है. आप यहां पिकनिक स्टाइल डेट प्लान कर सकते हैं.
साइबर हब, गुरुग्राम
अगर आप थोड़ा ट्रेंडी और क्लासी माहौल पसंद करते हैं, तो गुरुग्राम का साइबर हब आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां अलग-अलग थीम वाले रेस्टोरेंट और कैफे मौजूद हैं. फूड, म्यूजिक और लाइटिंग का शानदार कॉम्बिनेशन आपकी डेट को खास बना देगा.
दिल्ली की ऐतिहासिक जगहें
अगर आप भीड़भाड़ से दूर और शांत माहौल में समय बिताना चाहते हैं, तो हुमायूं का मकबरा, लाल किला या कुतुब मीनार जैसी ऐतिहासिक जगहों पर जा सकते हैं. इन जगहों पर घूमते हुए आप इतिहास के साथ-साथ शांति में अपने पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं और फोटो भी खींच सकते हैं. यहां का आर्किटेक्चर और खुला परिसर तस्वीरों के लिए भी बेहद खूबसूरत है.
शॉपिंग और स्ट्रीट फूड का मजा
अगर आपके पार्टनर को शॉपिंग पसंद है, तो कनॉट प्लेस, दिल्ली के बड़े मॉल या चांदनी चौक घूमने जा सकते हैं. यहां ब्रांडेड स्टोर्स से लेकर स्ट्रीट शॉपिंग तक सब कुछ मिलता है. साथ ही स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड आपकी डेट को और मजेदार बना सकता है. शॉपिंग और खाने के साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते में और मिठास घोल देगा.
यह भी पढ़ें: हर रात कम सोना कैसे बर्बाद कर रहा आपकी सेहत? नुकसान जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
58 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines