Valentine Week Breakfast Ideas: वैलेंटाइन वीक शुरू होता है तो हर तरफ बस प्यार नजर आता है. प्यार हवा में होता है, मौसम में होता है और मन करता है कि हर समय बस प्यार के बारे में सोचा जाए. अब वैलेंटाइन वीक हो और अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल ना किया जाए ऐसा भला कैसे हो सकता है. अगर आप भी चाहते हैं कि पूरा वैलेंटाइन वीक प्यार से घुला हुआ हो तो सुबह की शुरुआत स्पेशल हार्ट शेप्ड ब्रेकफास्ट (Heart Shaped Breakfast) से कर सकते हैं. यहां आपके लिए 3 हार्ट शेप्ड ब्रेकफास्ट की रेसिपी दी गई है जो सुबह के समय मिनटों में बनाई जा सकती हैं और जिन्हें खाने पर स्वाद तो आएगा ही साथ ही दिल की शेप देखकर मन खुश भी हो जाएगा. आप इस स्वादिष्ट और हार्ट शेप्ड ब्रेकफास्ट से अपने वैलेंटाइन वीक की शुरुआत कर सकते हैं.
हार्ट शेप्ड चीला कैसे बनाते हैं
चीला आमतौर पर गोल ही बनाया जाता है लेकिन इसे आप हार्ट शेप का भी बना सकते हैं.
सामग्री –
बेसन – 5-6 चम्मच
कटी हुई सब्जियां – एक कटोरी
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार
विधि –
एक कटोरी में बेसन, कटी हुई सब्जियां और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. इस बात का ध्यान रखें कि यह मिश्रण बहुत ज्यादा पतला ना हो और आटे की तरह गाढ़ा भी ना हो. इसके बाद पैन को गर्म करके उसके ऊपर हार्ट शेप बनाते हुए बेसन का मिश्रण डालें. अगर बेसन का मिश्रण आप हार्ट शेप में नहीं डाल पा रहे हैं तो चीला बनाने के बाद उसे चाकू से हार्ट शेप में काटा जा सकता है. दोनों तरफ से पकाने के बाद हरी और लाल चटनी के साथ परोसें.
हार्ट शेप आमलेट कैसे बनाते हैं
सामग्री –
ब्रेड – 4
अंडे – 4
सब्जियां – एक कटोरी
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – आधा चम्मच
विधि –
हार्ट शेप की आमलेट बनाने के लिए अंडे को फोड़कर उसके पीले भाग को अलग कर लें. अगर आप 2 अंडे की आमलेट को 2 ब्रेड स्लाइसेस के साथ खाने वाले हैं तो एक अंडे के पीले भाग को अलग निकाल लें और एक अंडे के पीले भाग को वाइट भाग के साथ ही मिलाकर घोल लें. इसमें सब्जियां मिलाएं, काली मिर्च और नमक डालकर मिला लें. अब पैन में बटर या तेल डालकर उसमें अंडे का घोल डालें. आमलेट को दोनों तरफ से पकाकर प्लेट में निकाल लें. अब ब्रेड के एक स्लाइस को कटर या चाकू की मदद से बीच से हार्ट शेप में काट लें, इसे पैन पर रखें और इस कटे हुए हिस्से पर अंडे का अलग रखा हुआ पीला भाग डालकर दोनों तरफ से पका लें. अब एक ब्रेड के ऊपर आमलेट रखें और दूसरी हार्ट वाली ब्रेड को ऊपर रखें. बस तैयार है आपका हार्ट शेप्ड आमलेट सैंडविच.
हार्ट शेप्ड परांठा कैसे बनाते हैं
सामग्री –
उबले आलू – 5-6
मिर्च – 2 कटी हुई
धनिया – 3-4 चम्मच कटा हुआ
नमक – स्वादानुसार
प्याज – 1 कटा हुआ
विधि –
आलू का परांठा बनाने के लिए आलू को उबालने के बाद छीलकर रख लें. अब आलू को मसलकर उसमें कटी हुई मिर्च, धनिया, प्याज और नमक डालकर मिक्स कर लें. इस मिश्रण को अलग रख लें. अब आटा गूंथकर बेलें और उसे दिल की शेप में काट लें. इसमें आलू का मिश्रण भरें और ऊपर से इसी साइज का हार्ट शेप्ड बेला हुआ आटा रखकर साइड से बंद कर लें. इसके लिए आप कांटा चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं. अब इस बेले हुए परांठें को तवे पर डालकर दोनों तरफ से तेल लगाकर अच्छे से पका लें. बस तैयार है आपका हार्ट शेप्ड आलू का परांठा. इसे चटनी या दही के साथ परोसें. पार्टनर परांठा देखकर इंप्रेस भी हो जाएंगे और खुश भी होंगे.
यह भी पढ़ें – बिना तली आलू पूड़ी बनाने की आसान रेसिपी! स्वाद और सेहत का है ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन, अभी करें ट्राई
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 hr agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
3 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
4 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
7 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
8 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
9 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines