बिना तली आलू पूड़ी बनाने की आसान रेसिपी! स्वाद और सेहत का है ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन, अभी करें ट्राई

हम आज आपके लिए लाए हैं एक नई ब्रेकफास्ट रेसिपी, जो आपकी सुबह को तरोताजा और स्वाद से भर देगी. इस डिश का नाम है आलू पूड़ी, जिसमें सबसे खास बात यह है कि इसे तेल में तलने की जरूरत नहीं होती है. आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं ये रेसिपी?

Aloo Puri Recipe

नाश्ते में कैसे बनाएं आलू पूड़ी.

Breakfast Tips Hindi: सर्दियों की ठंडी सुबह में अगर नाश्ते की थाली में गर्मागर्म आलू पूड़ी मिल जाए, तो दिन की शुरुआत अपने आप खास हो जाती है. आलू पूड़ी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, क्योंकि यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. हालांकि, आपके मन में सवाल होगा कि सुबह-सुबह तली हुई चीजें कौन खाता है, लेकिन खास बात यह है कि यह आलू पूड़ी तली हुई नहीं, बल्कि तवे पर बहुत कम तेल में बनाई जाती है. यह पूड़ी हल्की, हेल्दी और आसानी से पचने वाली है, जो आपकी सेहत के लिए भी अच्छी है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों को इसका कुरकुरा और नरम स्वाद पसंद आता है. सर्दियों में जब कुछ गर्म और पौष्टिक खाने का मन हो, तब यह आलू पूड़ी एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है. आइए जानते हैं इसे आप कैसे इसे अपने प्लेट तक पहुंचा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू पूड़ी बनाने के लिए ये चीजें जरूरी

  • इस स्वादिष्ट और आसान रेसिपी के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती.
  • आमतौर पर घर में मौजूद सामग्री से ही यह झटपट बन जाती है. इसमें गेहूं का आटा, उबले हुए आलू और कुछ हल्के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को और निखार देते हैं.
  • साथ ही, हरा धनिया इसकी खुशबू बढ़ाता है, जबकि काली मिर्च और काला नमक का इस्तेमाल हल्की तीखापन और चटखारापन लाते हैं.
  • कम तेल में बनने की वजह से यह नाश्ता उन लोगों के लिए भी अच्छा है, जो हेल्दी नाश्ता खाना पसंद करते हैं, लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते.

बिना तली आलू पूड़ी बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले 2 कप गेहूं के आटे में थोड़ा नमक मिलाएं.
  • फिर, उबले और मैश किए हुए 2-3 आलू लें, उसमें नमक, काला नमक, काली मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं.
  • अब इस आलू के मिश्रण को आटे में डालकर नरम आटा गूंथ लें.
  • अब इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हल्की मोटी पूड़ियां बेल लें.
  • पूड़िया बेलने के बाद, तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं.
  • जब तवा गर्म हो जाए, तो उसमें पूड़ियों रखकर दोनों तरफ हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें.
  • इस तरह गरमागरम आलू पूड़ी तैयार हो जाएगी, इसे आप दही, अचार या चटनी के साथ परोस सकते हैं और मजे के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपके भी फ्रिज से आती है तेज बदबू? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ