Valentine Day पर कार्तिक आर्यन ने दिए प्यार के टिप्स, बताया-रिलेशनशिप में क्या जरूरी?

Valentine Day 2025: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन प्यार को लेकर क्या सोचते हैं? उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए और रिलेशनशिप में क्या जरूरी है? दिल तोड़ने वाली प्रेमकहानी को सबसे अच्छा क्यों बताया एक्टर ने? जानें सबकुछ।

photo credit-instgram (1)

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने रिश्तों और प्यार के बारे में अपने विचार व्यक्त किए हैं। उनका मानना है कि रिश्ते और प्यार कोई फेयरी टेल्स नहीं होते, बल्कि यह एक रियलिटी है जिसमें मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। प्यार का पंचनामा, लव आज कल-2 से लेकर पति-पत्नी और वो के साथ ब्लॉकबस्टर भूल-भुल्लैया में जबरदस्त एक्टिंग के साथ फैंस का दिल जीता है। हालांकि, कई बार उनके रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में काफी बातें चलती रहती हैं। आइए जानते हैं उनकी रिलेशनशिप और प्यार को लेकर क्या सोच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं कार्तिक

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में एक्टर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर बताया कि उन्हें प्यार केवल रोमांटिक और बड़ी-बड़ी चीजों को करने में नहीं होता है, बल्कि यह रोजमर्रा के छोटे-छोटे प्रयासों में दिखता है। इसके लिए भरोसा, ईमानदारी और समझदारी की जरूरत होती है। वे मानते हैं कि रिश्तों में प्यार को बनाए रखने के लिए दोनों पार्टनर्स को लगातार एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं और विचारों को साझा करना चाहिए।

एकसाथ ग्रो करें

उन्होंने यह भी कहा कि पहले वे हल्के-फुल्के रोमांटिक किरदारों में दिखते थे, लेकिन अब उन्हें रिश्तों की गहराई की समझ हो गई है। वे महसूस करते हैं कि प्यार में दो लोगों का एक-दूसरे के साथ ग्रो करना और समय के साथ एक-दूसरे को समझना जरूरी है। दरअसल, कार्तिक ने आजकल के सिचुएशनशिप्स वाले रिलेशन के चलन पर भी बात करते हुए बताया कि वे मानते हैं कि इस बदलते समय में ऐसे रिश्ते चल रहे हैं, लेकिन वे लंबे समय तक चलने वाले और मजबूत रिलेशन नहीं हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

और क्या बोले?

कार्तिक ने यह भी कहा कि टूटे हुए दिल और दिल टूटने की कहानियां अक्सर कुछ बेहतरीन लव स्टोरीज को जन्म देती हैं, जो हम सबकी लाइफ में बड़े बदलाव लाती हैं। इस प्रकार, कार्तिक आर्यन ने इस वैलेंटाइन डे पर लोगों को यह सिखाया कि प्यार में मेहनत और समझदारी होना बेहद जरूरी है ताकि रिश्तों को हमेशा नया और जिंदा बनाए रख सकें।

विज्ञापन

सोलमेट कैसा हो?

एक्टर कहते हैं कि वैलेंटाइन डे प्यार का उत्सव है, लेकिन रिश्ते फेयरी टेल यानी परियों की कहानी नहीं हैं। सोलमेट वही होता है, जिसके साथ आप साथ-साथ आगे बढ़ते हैं, जीवन का हर रंग देख पाते हैं, जो कभी रंगीन तो कभी फीके होते हैं। दोनों लोग जब साथ मिलकर प्रयास करते हैं, तो रिलेशनशिप में नया जादू खिलकर आता है।

लव लैंगुएज कैसी होनी चाहिए?

एक्टर कहते हैं कि उनके लिए प्यार की भाषा है ईमानदारी, प्रयास और कंटिन्यूटी। प्यार की भाषा उनके लिए इस आधारशिला पर निर्भर करती है कि पार्टनर एक-दूसरे के साथ कितने देर साथ रहते हैं और साथ रहकर कितना साथ है। मेरी मौजूदगी किसी की लाइफ में कितनी जरूरी है, यह भी जरूरी है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ