हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूरिन करते समय कभी ना करें ये 7 गलतियां, रात को बार-बार पेशाब आना भी गंभीर बीमारी का संकेत

Urine Problems In Night Time: कुछ लोगों को रात के समय बार-बार पेशाब आता है। यह कोई आम बात नहीं है। इसके पीछे कई गंभीर कारण छिपे हो सकते हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि रात में ज्यादा पेशाब जाने से क्या होता है।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Urine Problems In Night Time: आपने देखा होगा कुछ लोग रात के वक्त कुछ ज्यादा पेशाब जाते हैं। हालांकि, कुछ ही ऐसे लोग होंगे जो इसे किसी बीमारी से जोड़ते होंगे। मगर ऐसा है, रात में बार-बार पेशाब आना भी एक बीमारी है, जिसे नोक्टुरिया कहा जाता है। यह एक चिंताजनक समस्या है, जिसमें रात में कई बार पेशाब करने के लिए जागना पड़ता है। ऐसा करने से बार-बार नींद खराब होती है। यदि नींद प्रभावित होगी तो आपकी ओवरऑल हेल्थ बिगड़ती रहेगी। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि बार-बार यूरिन आना डायबिटीज का संकेत होता है। आइए जानते हैं यूरिन से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को।

रात को बार-बार पेशाब आने का कारण

1. खराब लाइफस्टाइल

रात में बार-बार पेशाब आने का सबसे आम कारण लाइफस्टाइल से संबंधित है। सोने से पहले अत्यधिक मात्रा में लिक्विड, जैसे- शराब, चाय या कॉफी पीने से रात के दौरान बार-बार पेशाब आता है। जबकि हाइड्रेटेड रहना महत्वपूर्ण है, इसलिए दिन के समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। शाम को बहुत अधिक तरल पदार्थ पीने से अधिक मात्रा में यूरिन प्रोडक्शन होता है, जिससे रात को बार-बार पेशाब आता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

2. उम्र बढ़ने और हार्मोनल चेंज

विज्ञापन

जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, उनके शरीर में कई शारीरिक परिवर्तन होते हैं, जिससे रात में पेशाब की समस्या बढ़ती है। हार्मोन्स के बदलाव से भी नोक्टूरिया की बीमारी हो सकती है। नोक्टुरिया, रात में पेशाब आने की एक बीमारी है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

क्या है नोक्टुरिया?

नोक्टुरिया रात में अत्यधिक मात्रा में पेशाब आना, जिसमें आपको नींद से बार-बार उठना पड़ता है, उसे कहते हैं। यह बीमारी पुरुषों और महिलाओं, दोनों को ही प्रभावित करती है। कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बीमारी उम्र बढ़ने के साथ लोगों को अपना शिकार बनाती है। इस बीमारी के कुछ कारण इस प्रकार हैं-

  • 1. किडनी में स्टोन
  • 2. खराब खान-पान
  • 3. कुछ गर्भवती महिलाओं को भी रात में पेशाब आता है
  • 4. दिल की बीमारी

यूरिन करते समय कभी ना करें ये गलतियां

1. पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें, ऐसा करने से किडनी स्टोन होने की समस्या बढ़ जाती है।

विज्ञापन

2.कभी भी पेशाब को रोकना नहीं चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से यूरिन एरिया में सूजन और इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है।

3.पेशाब और मल करते समय जोर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से किडनी के साथ-साथ कई अंगों में बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन

4.पेशाब करने के बाद कुल्ला भी नहीं करना चाहिए, इससे बार-बार पेशाब आने की समस्या पैदा होती है।

5. रात को सोने से पहले पेशाब करके सोना जरूरी है ताकि ब्लैडर भर न पाए।

विज्ञापन

6.नहाने से 1 घंटे पहले या 1 घंटे बाद ही पेशाब करना चाहिए, नहीं तो पैरालाइज होने की समस्या का खतरा बढ़ जाता है।

7.बाहर का खाना खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola