पुरुषों को बर्बाद कर सकती हैं ये 5 आदतें, रिसर्च में हुआ खुलासा!

well health tips: कई रिसर्च और स्टडीज के मुताबिक कुछ आदतें पुरुषों की फर्टिलिटी मतलब प्रजनन क्षमता पर असर डाल रही हैं। इन आदतों के चलते पुरुषों में कई बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

fertility

पुरुषों के लिए खराब हैं ये आदतें!

well health tips: भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ही कुछ आदतें पुरुषों के लिए समस्या खड़ी कर रही हैं। कई स्टडीज में ये यह बात सामने आई है कि कुछ ऐसी आदतें हैं, जो पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर डालती हैं। इन आदतों से नपुंसकता आने की भी संभावना रहती हैं।

विज्ञापन

अधिकतर देखा गया है कि सिटिंग जॉब और बिना टाइमटेबल के लाइफस्टाइल कई तरह की समस्याओं को जन्म दे रही है। इसको लेकर कई रिसर्च हुई हैं, जिनमें ये साफ तौर पर पता चला है कि पुरुषों की कुछ आदतें उनकी प्रजनन क्षमता को कम करती हैं, जिससे वे अच्छे से परफार्म नहीं कर पाते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी आदतें हैं, जिनको आपको छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन

धूम्रपान और तंबाकू

जर्नल ऑफ एंड्रोलॉजी की 2011 की रिपोर्ट के साथ ही साल 2005 में अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी की रिसर्च में यह पाया गया कि निकोटीन ब्लड सेल्स कंप्रेस्ड कर देता है, इससे सही ब्लड फ्लो नहीं हो पाता है, जिससे इरेक्शन कमजोर हो जाता है। वहीं हार्वर्ड मेडिकल स्कूल स्टडी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों ने भी तंबाकू उत्पादों का प्रयोग बंद किया उनकी फर्टिलिटी में सुधार देखा गया। साल 2010 की एशियन जर्नल ऑफ़ एंड्रोलॉजी रिपोर्ट कहती है कि सिगरेट में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड और टार से स्पर्म काउंट और क्वालिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। लंबे समय तक धूम्रपान करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है, जिससे यौन इच्छा भी घट जाती है।

ज्यादा शराब का सेवन

National Institute on Alcohol Abuse and Alcoholism (NIAAA) की एक स्टडी के अनुसार ज्यादा शराब का सेवन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम कर सकता है। इससे स्पर्म काउंट भी प्रभावित होता है।

विज्ञापन

तनाव और चिंता

Harvard Medical School की एक रिसर्च में दिखाया गया कि क्रॉनिक स्ट्रेस पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन स्तर को गिराता है। इससे परर्फामेंस पर असर पड़ सकता है।

फिजिकल एक्टिविटी न करना

मायो क्लीनिक की स्टडी में पता चला कि जो पुरुष डेली एक्टिव नहीं रहते थे, उनमें इरेक्टाइल डिसफंक्शन का खतरा अधिक देखा गया। एक्सरसाइज न करने से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, बैड ब्लड सर्कुलेशन आदि गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

नींद की कमी या देर तक जागना

Journal of Clinical Endocrinology & Metabolism के अनुसार, जो पुरुष रोजाना 5 घंटे से कम सोते हैं, उनमें टेस्टोस्टेरोन का स्तर 15 प्रतिशत तक गिर सकता है। इससे यौन क्षमता पर नेगेटिव इंपैक्ट पड़ता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर सिर्फ कुछ रिसर्च पर आधारित है। इनकी सत्यता का News24 दावा नहीं करता है। यह सिर्फ एक सूचना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ