पिज्जा-बर्गर खाने की होती है क्रेविंग, तो शरीर में इन पोषक तत्वों की हो सकती है कमी

Healthy food tips: अगर आपको भी अक्सर पिज्जा, बर्गर या चॉकलेट खाने का मन करता है तो इसका मतलब ये है कि आपके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी है। आइए जानते हैं कि आपके शरीर में किन विटामिन और मिनरल्स की कमी हैं।

unhealthy food craving is signs of lack of nutrients in body

unhealthy food craving is signs of lack of nutrients in body

Healthy food tips: कई बार आपने नोटिस किया होगा कि हमारा मन अलग-अलग फूड्स खाने का होता है। कभी पिज्जा तो कभी बर्गर। अक्सर हमें ऐसा लगता है कि हमारा मन ये सब इसलिए खाने का हो रहा है क्योंकि हमें भूख लग रही है लेकिन हम गलत सोचते हैं। क्या आपको पता हमें उन्ही चीजों को खाने की क्रेविंग होती है, जिन चीजों में मौजूद पोषक तत्वों की हमारे शरीर में कमी होती है। आइए जानते हैं किस फूड की क्रेविंग का मतलब क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

चॉकलेट

अगर ज्यादातर आपका मन चॉकलेट खाने का होता है तो इसका मतलब ये है कि आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी है क्योंकि चॉकलेट में मैग्नीशियम सबसे ज्यादा होता है। ज्यादा चॉकलेट खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आप इसकी जगह केला खा सकते हैं।

विज्ञापन

फ्राइड फूड

अगर आपको ज्यादा तला-भुना खाने का मन होता है तो हो सकता है कि आपको इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो। ऐसे में आप कुछ नट्स जैसे अखरोट, बादाम का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक

विज्ञापन

अगर आपका भी मन अक्सर कोल्ड ड्रिंक पीने का करता है तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। कैल्शियम की कमी से मांसपेशियों में दर्द,नींद आने में परेशानी, कब्ज और गैस जैसी समस्याएं होती हैं। इसके लिए आप कोल्ड ड्रिंक की जगह हर्बल टी पी सकते हैं।

बर्गर

विज्ञापन

कई लोगों को बर्गर खाने की क्रेविंग होती है। इसका मतलब ये है कि उनके शरीर में आयरन की कमी है, आयरन की कमी से शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को हरी सब्जी खानी चाहिए।

पिज्जा

विज्ञापन

किसी व्यक्ति को अगर अक्सर पिज्जा खाने का मन होता है तो समझ लीजिए उस व्यक्ति के शरीर में ओमेगा-3 की कमी है। ऐसे में एक व्यक्ति चिया सीड्स और मछली का सेवन कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ