हाई बीपी की समस्या से हैं परेशान तो ये ड्राई फ्रूट्स होंगे मददगार, आज ही करें डाइट में शामिल

Dry Fruits For High Blood pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होना आजकल बहुत आम है लेकिन सही समय पर कंट्रोल न करने से इससे गंभीर समस्या हो सकती है। ऐसे में कुछ ड्राई फ्रूट्स आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।

high blood pressure

high blood pressure

Dry Fruits For High Blood pressure: बदलती जीवनशैली की वजह से आजकल लोगों को कई स्वास्थय संबंधी समस्याएं हो रही है। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन उनमें से एक हैं। हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या है लेकिन अगर इसे सही समय पर कंट्रोल नहीं किया गया तो ये गंभीर रूप धारण कर सकता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। हाइपरटेंशन की समस्या को दवाइयों के अलावा कुछ ड्राई फ्रूट्स से भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं किन-किन ड्राई फ्रूट्स की मदद से हम इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

विज्ञापन

बादाम

विज्ञापन

बादाम को लोग मेमोरी तेज करने के लिए खाते हैं लेकिन बादाम से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी कम किया जा सकता है। बादाम में मैग्निशियम मौजूद होता है जो आपकी नसों को खोलता है और आपके ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।

विज्ञापन

काजू

काजू हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बेस्ट है। इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद पोटेशियम और लो सोडियम आपका हाइपरटेंशन कम करता है।

विज्ञापन

खजूर

खजूर में नेचुरल शुगर मौजूद होता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

विज्ञापन

किशमिश

किशमिश को हम कई बार इग्नोर कर देते हैं लेकिन अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के एक अध्ययन के मुताबिक, दिन में तीन बार किशमिश खाने से हाई ब्लड प्रेशर कम की समस्या कम होती है।

विज्ञापन

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल के स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही जिन व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है ये उनके लिए भी लाभदायक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ