अच्छा दिखना हर किसी को पसंद है, जिसके लिए कई लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट, ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि चेहरे की इतनी केयर करने के बावजूद आंखों के नीचे झुर्रियां आने लगती है, जो दिखने में न तो अच्छी लगती और साथ ही, कई बार दोस्त मजाक भी बनाने लगते हैं. इस तरह की स्थिति आत्मविश्वास कमजोर करती है और तनाव का कारण बनती है. अगर आप भी इस समस्या को घरेलू नुस्खों से दूर करना चाहते हैं, तो इस स्टोरी में बताई गई कुछ टिप्स आपके काफी काम आ सकती है. आइए जानते हैं आपको इस समस्या से कैसे मिलेगा छुटकारा.
यह भी पढ़ें:चेहरा दिख रहा है मुरझाया हुआ तो खीरे से बनाएं फेस मिस्ट, स्किन को मिलेगी ठंडक और ताजगी
आंखों के नीचे झुर्रियों के आने का बड़ा कारण
बढ़ती उम्र और हमारी लाइफस्टाइल के कारण ही हमारी आंखों के नीचे झुर्रियां आने लगती है, जो अक्सर लोगों को पसंद नहीं होती है. अगर आप लंबे समय तक फोन, लैपटॉप आदि का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको झुर्रियों की समस्या हो सकती है. इसके अलावा, त्वचा का सूखना, ज्यादा रोना, नींद पूरी न होना और तनाव आदि के कारण भी इस तरह की समस्या हो सकती है.
कैसे मिलेगी झुर्रियों की समस्या से राहत
पपीता का करेगा का कमाल
आंखों के नीचे झुर्रियों को दूर करने के लिए आप पपीते के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. पपीते में मौजूद खास तत्व, जैसे ब्रोमिलेन, एंट्री इन्फ्लामेट्री गुण स्किन को पोषण देने में मदद करते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन पर ग्लो आता है और झुर्रियों से छुटकारा मिलता है. आप इस नुस्खे को 4-5 दिन इस्तेमाल कर सकते हैं, आपको पपीते का रस कम से कम 15 मिनट आंखों के नीचे लगाए रखना होगा, उसके बाद साफ पानी से उसे धो लें.
नारियल का तेल
नारियल का तेल न सिर्फ बालों, बल्कि स्किन केयर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. नारियल के तेल में मौजूद खास गुण, जैसे विटामिन ई और गुड फैट त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है और झुर्रियों का भी दूर करता है.
खीरे का करें इस्तेमाल
स्किन केयर में खीरे को भी काफी लाभकारी माना जाता है. खीरे के इस्तेमाल से आप आंखों के नीचे मौजूद झुर्रियों को दूर कर सकते हैं, और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आप खीरा का जूस या पेस्ट बनाकर अपनी आंखों के नीचे लगा लें और थोड़े देर बात साफ पानी से उसे धो लें.
यह भी पढ़ें: टमाटर और आटे के चोकर से बनाएं फेस स्क्रब, डेढ़ मिनट मलने पर निकलने लगेगा मैल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
2 mins agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
47 mins agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 hr agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
18 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
22 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines