Chawal Ka Mask Kaise Banaye: बचे हुए चावल का इस्तेमाल सुंदरता को निखारने के लिए किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चावल में स्टार्च, विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारने और टैन हटाने में मदद सकते हैं. अगर चावल उबले हुए हैं तो इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है. बस आपको इसका इस्तेमाल मास्क बनाकर करना होगा. चावल से फेस मास्क बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको बस शहद, अंडे या दही की जरूरत होगी. आप चावल के साथ चेहरे पर लगाए जाने वाले इंग्रिटिएंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. खास बात यह है कि इससे बनने वाले फेस मास्क पूरी तरह नेचुरल, सस्ते और इंस्टेंट असर दिखाने वाले होते हैं. इसे लगाने से आपको किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होगा. अगर आप चाहें तो चावल का मास्क लोहड़ी पर तैयार होने से पहले लगा सकते हैं.
बचे हुए चावल से फेस मास्क कैसे बनाएं? | Rice Face Mask For Instant Glow
स्किन की देखभाल करने के लिए सदियों से चावल का इस्तेमाल किया जा रहा है. चावल ना सिर्फ स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं, बल्कि मुलायम और चमकदार भी बनाते हैं. आप चावल का पानी और आटे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
चावल के साथ मिलाएं ये चीजें
दही- दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है और यह स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है. दही चावल के साथ मिलाने से चेहरे के डेड सेल्स हट जाते हैं और स्किन चमकदार हो जाती है. आप मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच चावल के साथ एक चम्मच दही का इस्तेमाल करें.
शहद- शहद को नेचुरल मॉइस्चराइजर माना जाता है. यह रूखी स्किन को नमी देने का काम करता है. चावल के साथ शहद मिलाकर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और उस पर मौजूद दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. अगर आपकी स्किन के पोर्स बंद हो चुके हैं या खराब हो रहे हैं तो शहद का मास्क खोलने का काम करेगा.
हल्दी- हल्दी चेहरे का कालापन दूर करने का काम करती है. इसमें करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो धब्बे को हल्का करती है. आप इसे चावल के साथ मिलाकर लगाएं और अपना चेहरा खूबसूरत बनाएं. आप इसके साथ दूध और गर्म पानी भी मिला सकते हैं और मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
- फेस मास्क लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें.
- इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें.
- अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
- मास्क में इस्तेमाल होने वाले चावल ज्यादा पुराने इस्तेमाल ना करें.
इसे भी पढ़ें- बच्चे पर बार-बार गुस्सा आता है तो करें ये काम, पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने कहा हर बार काम आती है यह ट्रिक
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
3 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
5 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
19 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
22 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines