हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एक चुटकी हल्दी से करें रोजमर्रा के ये 5 काम, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Turmeric Uses: हल्दी का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। इस मसाले को गुणकारी माना जाता है। यह मसाला सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इस मसाले का प्रयोग सिर्फ खाने में नहीं, बल्कि कई घरेलू कामों में भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

Turmeric Uses: खाना पकाने में हल्दी का इस्तेमाल होता है। इस बारे में सब जानते हैं लेकिन खाने के अलावा भी इसका यूज किया जा सकता है, यह बात जानते हैं आप? अगर नहीं, तो आज जान लीजिए। हल्दी एंटीबैक्टीरियल स्पाइस है, इसे पेनकिलर की तरह, नेचुरल कलर की तरह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं अपनी डेली लाइफ में किचन के अलावा हल्दी यूज करने के क्या तरीके हैं।

ऐसे करें हल्दी का यूज

फूड कलर की तरह यूज करें

हल्दी का रंग गहरा होता है। आप इसे खाने के रंग को बढ़ाने के अलावा रंगोली के रंग की तरह या पूजा में टीका लगाने के लिए यूज कर सकते हैं। रंगोली में इस्तेमाल करने के लिए आपको हल्दी पाउडर को कच्चे चावल और पानी के साथ मिलाकर भिगोना होगा। एक रात भिगोने के बाद चावलों को धूप दिखाएं और सूखने के बाद पीस लें। आपका नेचुरल येलो कलर रेडी है।

हल्दी पेस्ट

हल्दी का पेस्ट बनाकर आप नॉनवेज आइटम्स पर यूज कर सकते हैं। हल्दी का पेस्ट आप चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी लगा सकते हैं। हल्दी स्किन की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होती है। हल्दी स्किन के निखार को भी डबल करती है।

ये भी पढ़ें: आंखें बताएंगी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है या नहीं! जानें कैसे

हल्दी के ड्रिंक्स

हल्दी से आप कई फायदेमंद ड्रिंक्स बना सकते हैं। हल्दी का पानी, कच्ची हल्दी का काढ़ा और हल्दी का दूध इनमें सबसे आम ड्रिंक्स हैं। इसके अलावा आप हेल्दी स्मूदीज में भी हल्दी डाल सकते हैं।

हल्दी का तेल बनाकर इस्तेमाल करें

हल्दी का तेल बड़ा ही फायदेमंद होता है। हल्दी का पाउडर नारियल तेल में डालकर चेहरे की मालिश कर सकते हैं। बालों की जड़ों की भी इस हल्दी के तेल से मसाज कर सकते हैं। हल्दी और शहद को आप ओट्स में मिलाकर खाएंगे तो टेस्ट और लाभ दोनों बढ़ेंगे।

हल्दी से घर की सफाई

आप किचन के टूल्स को साफ करने के लिए हल्दी के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको हल्दी के साथ लिक्विड वाला साबुन या फिर बेकिंग सोडा और विनेगर मिलाकर एक क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाना होगा, इस सॉल्यूशन से कटिंग बोर्ड, चाकू और अन्य चीजों को साफ कर सकते हैं।

इन सभी तरीकों से एकबार हल्दी का इस्तेमाल जरूर करें।

ये भी पढ़ें- 27% पुरुषों को नपुंसकता, 40 साल के बाद सेक्स लाइफ में पड़ जाते हैं कमजोर, रिचर्स में हुए चौंकाने वाले खुलासे 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें