Turmeric Benefits: आपकी रसोई में मौजूद हल्दी एक ऐसा मसाला है, जिसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन, सोडियम, एनर्जी, प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन-सी और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाती है। अगर आप हल्दी को अपनी डाइट में हर रोज शामिल करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए दवाई के तरह काम कर सकता है और आप नेचुरली हेल्दी रह सकते हैं। आइए जानते हैं हल्दी को आप किन-किन तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इन तरीकों से करें हल्दी का सेवन
हल्दी और पानी- हर रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गरम पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। साथ ही इसका एंटीबायोटिक गुण आपको कई बीमारियों से दूर रखेगा।
ये भी पढ़ें- Menopause किस समय दे सकता है महिलाओं में गंभीर समस्या का इशारा
हल्दी और घी- सर्दियों में हल्दी और घी आपके शरीर को गर्म रखने में काफी मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए आप थोड़ा सा घी लें इसमें हल्दी डालकर उसे गर्म करें और इस मिश्रण को रोटी या पराठे में लगाकर इसका सेवन करें।
हल्दी वाली चाय- हल्दी वाली चाय बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में हल्दी डालकर उबाल लें, इसके बाद इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें।
खाने में करें हल्दी का इस्तेमाल- कई लोगों को हल्दी का टेस्ट पसंद नहीं होता है, ऐसे में आप अपने खाने में जैसे दाल, सब्जी, सूप में हल्दी को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
हल्दी दूध- सर्दियों के मौसम हल्दी वाला दूध आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं, इससे आप सर्दी-जुकाम और शरीर दर्द से आराम मिलेगा।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
किचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
17 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
20 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
21 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
21 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
23 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines