Bread Uttapam Recipe: वेट लॉस जर्नी के दौरान ट्राई करें पौष्टिक ब्रेड उत्तपम, हे रही आसान रेसिपी

ब्रेड उत्तपम
विज्ञापन

Bread Uttapam Recipe In Hindi: उत्तपम एक साउथ इंडियन डिश है। इसको लोग नाश्ते से लेकर लंच में झटपट बनाकर खा सकते हैं। इसलिए आपको उत्तपम की कई वैराइटीज आसानी से मिल जाती हैं जैसे- प्याज उत्तपम या वेज उत्तपम आदि।

लेकिन क्या कभी आपने ब्रेड उत्तपम ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ब्रेड उत्तपम बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप अपने दिन की हेल्दी शुरूआत करना चाहते हैं तो ये टेस्टी और हेल्दी डिश आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इसके साथ ही ये पचाने में भी हल्की होती है, तो चलिए जानते हैं ब्रेड उत्तपम (Bread Uttapam Recipe) बनाने की रेसिपी-

Advertisment

ब्रेड उत्तपम बनाने की सामग्री-

  • ब्रेड स्लाइस 2
  • सूजी आधा कप
  • दही आधा कप
  • अदरक 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया
  • प्याज एक छोटी बारीक कटी
  • शिमला मिर्च एक छोटी बारीक कटी
  • हरी मिर्च बारीक कटी
  • टमाटर एक छोटा बारीक कटा
  • स्वादानुसार नमक
  • घी

ब्रेड उत्तपम बनाने की रेसिपी- (Bread Uttapam Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काट लें।
  • फिर आप इसके सफेद भाग पर थोड़ा सा पानी लगाएं और उसे नरम कर लें।
  • इसके बाद आप एक बाउल में सूजी और दही डालें।
  • फिर आप इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद आप इस पेस्ट में सारी कटी सब्जियां और नमक डालकर मिलाएं।
  • फिर आप ब्रेड पर तैयार पेस्ट को अच्छी तरह से फैला लें।
  • इसके बाद आप एक तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कर लें।
  • फिर आप इस पर ब्रेड उत्तपम को रखकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।
  • अब आपका स्वादिष्ट ब्रेड उत्तपम बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको सॉस या चटनी के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ