समोसा एक शानदार स्नैक्स है, जिसे अक्सर लोग बहुत पसंद करते हैं. समोसे का स्वाद इतना खास होता है कि न सिर्फ पेट भर जाता है, बल्कि क्रिस्पी खाने की क्रेविंग भी पूरी हो जाती है. लेकिन हमेशा आलू का आम समोसा खाना हर किसी को बोर कर देता है, ऐसे में हम आपको खास चिकन समोसे की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप इस समोसे के दीवाने हो जाएंगे. अगर आपने पहले कभी चिकन समोसा नहीं बनाया है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, इसलिए आइए आपको स्टेप-बाय-स्टेप बनाने की टिप्स देते हैं.
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Special: बिना सांचे के भी बन सकता है मोदक का परफेक्ट शेप, काम आएंगे
घर पर किन चीजों से तैयार होगा चिकन समोसा
सामग्री इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितने लोगों के लिए बना रहे हैं.
- 1/ किलो मैदा
- 1/2 किलो बोनलेस चिकन
- 1 मैगी मसाला का पैकेट
- 1 प्याज
- 1 चम्मच नमक
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च
- 1 चम्मच धनिया पीसा हुआ
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- तलने के लिए जरूरत अनुसार तेल
कैसे घर पर बनाएं स्वादिष्ट चिकन समोसा?
- सबसे पहले मैदे में 1 छोटा चम्मच नमक और 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन मिलाकर गूंथ लें, फिर इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.
- इसके बाद, चिकन को धो लें और इसे प्रेशर कुकर में 1/2 छोटा चम्मच नमक के साथ डालें और 2-3 सीटी आने तक पकाएं.
- जब चिकन अच्छे से पक जाए, तो चूल्हे पर एक पैन रखें और उसमें 4 बड़े चम्मच तेल डालें.
- अब तेल में एक प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
- इसी बीच, उबले हुए चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उन्हें पैन में डाल दें और बाकी के मसाले डालें और सब कुछ अच्छी तरह भून लें.
- मैगी मसाला और गरम मसाला डालें, फिर चिकन के मिश्रण को ठंडा होने दें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां लें और उन्हें बेल लें.
- आप आटे को पट्टियों में काट सकते हैं, उनमें चिकन की स्टफिंग भर लें और समोसे का आकार दें इसी तरह सारे समोसे तैयार कर लें.
- चूल्हे पर एक पैन रखें और समोसों को सुनहरा होने तक अच्छे से तले. इस तरह आपका स्वादिष्ट चिकन समोसा तैयार हो जाएगा, जिसे आप चटनी के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ना फ्रिज के ब्रेड को रखना है ताजा तो आजमा लीजिए ये हैक, लंबे समय तक Bread रहेगी फ्रेश
संबंधित खबरें
इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 hr agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
15 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
19 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
20 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines