आपने बाजार में कभी न कभी गरमा-गर्म खस्ता कचौड़ी जरूर खाई होगी, जिसका स्वाद जुबान पर ऐसे लगता है, मानों कभी खत्म ही न हो. गर्म चाय के साथ गरमा-गर्म खस्ता कचौड़ी खाने का मजा ही अलग है. लेकिन बाहर खाने में एक बड़ी दिक्कत ये रहती है कि वहां एक ही तेल को काफी बार इस्तेमाल किया जाता है, जिस कारण सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बना रहता है. ऐसे में घर पर तैयार कचौड़ी ही अच्छी होती है, लेकिन हम आपको इस स्टोरी में हम खस्ता कचौड़ी की रेसिपी नहीं बताएंगे, बल्कि खास हिमाचली कचौड़ी की रेसिपी देंगे, जिसे खाकर आप कभी उसका स्वाद नहीं भूल पाएंगे और हर हफ्ते इसे बनाने की योजना बनाएंगे. बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार स्टफिंग वाली यह कचौरी खाने में बेहद टेस्टी लगती है. खास बात यह है कि इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए न आपको ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ज्यादा टाइम, तो आइए जानते हैं कैसे आप बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गणेश उत्सव के सातवें दिन बप्पा को लगाएं चॉकलेट मोदक का भोग, यहां जानिए बनाने का
हिमाचली कचौड़ी के लिए जरूरी सामग्री
- गेहूं का आटा
- अजवाइन
- ड्राई यीस्ट
- नमक
- स्टफिंग बनाने के लिए आपको चाहिए
- काली उड़द दाल
- हरी मिर्च
- साबुत लाल मिर्च
- लहसुन
- धनिया पाउडर
- अदरक
- जीरा
- थोड़ा सा हींग
कैसे बनाएं स्वादिष्ट हिमाचली कचौड़ी
- एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें अजवाइन, नमक और ड्राई यीस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें और जब तैयार हो जाए, तो आटे को ढककर करीब 1.5 से 2 घंटे के लिए रख दें.
- कचौड़ी बनाने के लिए काली उड़द दाल को एक रात पहले ही पानी में भिगोकर रखें दें.
- भीगी हुई दाल में साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, जीरा, धनिया पाउडर और थोड़ा सा हींग डालें और सभी चीजों को बिना पानी डाले दरदरा पीस लें.
- तैयार आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बांट लें.
- अब हर लोई को हाथ से दबाकर छोटी पूरी जैसा आकार दें और बीच में दाल की स्टफिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें.
- अब इसे हल्के हाथ से दबाकर कचौड़ी का आकार दें, ध्यान रखें कि ऐसे बंद करें कि वह खुले न.
- तैयार कचौड़ियों को करीब 2 घंटे के लिए ढककर रख दें.
- अब आखिर में कड़ाही में तेल गर्म करें और कचौड़ियों को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें.
- आपकी स्वादिष्ट हिमाचली खस्ता कचौड़ी तैयार है, जिसे आप हरी चटनी या अपनी पसंद की चटनी के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दाल-आटा और घर में रखीं इन चीजों से नेचुरल तरीके से बनाएं होममेड साबुन! जल्दी ही साफ हो
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 hr agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
3 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
4 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
6 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
6 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
7 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
8 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
9 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
11 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines