गणेश उत्सव के सातवें दिन बप्पा को लगाएं चॉकलेट मोदक का भोग, यहां जानिए बनाने का आसान तरीका

Ganesh Chaturthi Bhog: आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर मोदक को नया फ्लेवर दिया जा सकता है. चॉकलेट को मार्केट से खरीदकर कुछ सामग्रियों की मदद से घर पर बप्पा को भोग लगाया जा सकता है. 

Ganesh Chaturthi Bhog

चॉकलेट मोदक की रेसिपी. Image Credit- Freepik

गणेश उत्सव के दौरान हर दिन बप्पा को अलग-अलग तरह के भोग लगाए जाते हैं. आज इस उत्सव का सातवां दिन है और मोदक भगवान गणेश को प्रिय माने जाते हैं, इसलिए इस दौरान घरों में तरह-तरह के मोदक बनाए जाते हैं. अगर आप इस बार पारंपरिक मोदक से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चॉकलेट मोदक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आ सकता है. इस दौरान आपको हमारे बताए गए टिप्स फॉलो करने होंगे, ताकि घर पर परफेक्ट मोदक तैयार किए जा सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

चॉकलेट मोदक की रेसिपी

सामग्री 

  • मावा या खोया- 1 कप
  • मिल्क पाउडर-  आधा कप
  • चीनी पिसी हुई- 3 चम्मच
  • कोको पाउडर- 2 चम्मच
  • दूध- आधा कप 
  • घी- 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स- गार्निश के लिए 
  • चॉकलेट चिप्स- बहुत के हिसाब से

विधि

  • सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें. इसमें मावा डालकर हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए कुछ मिनट भूनें. अब इसमें मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डालें.
  • दोनों चीजों को मावे के साथ अच्छी तरह मिलाएं ताकि गुठलियां न रहें. मिश्रण में दूध और पिसी हुई चीनी डालकर हल्की आंच पर पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें.
  • जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे और थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसमें इलायची पाउडर और चॉकलेट चिप्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. अब हाथों पर हल्का सा घी लगाकर मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इन्हें मोदक के सांचे में रखकर हल्के हाथ से दबाएं और मोदक का शेप दें.
  • तैयार चॉकलेट मोदक को बादाम-पिस्ता से सजा सकते हैं. इन्हें कुछ देर सेट होने के लिए रख दें.गणेश उत्सव के सातवें दिन आप इन स्वादिष्ट चॉकलेट मोदक को भगवान गणेश को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- राधाष्टमी पर घर पर तैयार करें राधा रानी की झांकी, बजट में ऐसे होगी शानदार सजावट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ