हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नवंबर के महीने में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट, मौसम का लुत्फ उठा सकेंगे यहां

November Travel Destinations In India: घूमने के लिए नवंबर का महीना बेस्ट होता है. इस महीने में मौसम सुहावना और सर्दी भरा होता है और हिल स्टेशंस के अलावा ऐसे कुछ शहर हैं जहां इस मौसम में घूमने का अपना ही एक अलग मजा है. आप भी जानिए कौन से हैं ये डेस्टिनेशंस.

विज्ञापन
नवंबर में इन शहरों की करें सैर. Image Credits - AI

November Travel Destinations: भारत में घूमने के लिए नवंबर का महीना बेस्ट होता है. ऐसे बहुत से शहर हैं जहां गर्मियों में बहुत ज्यादा सर्दी और सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है. ऐसे में नवंबर का महीना इन शहरों की सैर के लिए परफेक्ट रहता है. सर्दियों की शुरुआत वाला यह महीना भीनी-भीनी ठंड लेकर आता है, जिससे बिना गर्मी या बहुत ज्यादा ठंड महसूस किए इन शहरों की सैर की जा सकती है. नवंबर में खुला आसमान भी दिखता है और सुबह-शाम ही नहीं बल्कि पूरा दिन ही मौसम सुहावना रहता है. ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो इन 5 डेस्टिनेशंस को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – दिवाली पर जयपुर जाने का है प्लान? इन जगहों पर दिखेगी त्योहार की असली चमक!

नवंबर में घूमने के लिए 5 ट्रेवल डेस्टिनेशंस | 5 Best Travel Destinations In November

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

विज्ञापन

नवंबर में वाराणसी (Varanasi) का मौसम सुहावना होता है. इस मौसम में बिना किसी तकलीफ के भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक वाराणसी की सैर की जा सकती है. आप दिन में वाराणसी की गलियों में घूम सकते हैं और सुबह-शाम की आरती देखते हुए भक्ति में डूब सकते हैं. खाने-पीने के मामले में भी वाराणसी की बात ही कुछ और है.

गोआ

विज्ञापन

मानसून के बाद नवंबर के महीने में गोआ में जान लौट आती है. नवंबर में गोआ में आपको सुहावना मौसम मिलेगा जोकि कंफर्टेबल महसूस होगा. आप यहां आउटडोर एक्टिविटीज कर सकते हैं, बीच पर तैरने जा सकते हैं, सन बाथ कर सकते हैं और लोकल फूड का मजा ले सकते हैं. अगर सुकूनभरा हॉलिडे एन्जॉय करना चाहते हैं तो गोआ जा सकते हैं.

हम्पी, कर्नाटक

विज्ञापन

नवंबर में मौसम ठंडा होता है और इसीलिए हम्पी (Hampi) की सैर करना आसान हो जाता है. गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती गर्मी में हम्पी घूमना थोड़ा मुश्किल होता है. पुराने मंदिर, सदियों पुरानी इमारतें और बड़े-बड़े प्राचीन पत्थर विजयनगर साम्राज्य की कहानियां कहते हैं. यहां आप फोटोग्राफी कर सकते हैं और आस-पास घूम सकते हैं, लोकल फूड ट्राई कर सकते हैं और ढेरों यादें बना सकते हैं.

अलेप्पी, केरल

विज्ञापन

केलर की एक बेहद ही खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन है अलेप्पी. यहां आप हाउसबोट में रुकने का मजा ले सकते हैं. सुंदर नहरों, नारियल के पेड़ों और गांव की धीमी जिंदगी का लुत्फ उठाना है तो आप अलेप्पी आ सकते हैं. अलेप्पी में सुहाने मौसम में घूमने-फिरने के अलावा अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज का आनंद भी लिया जा सकता है.

शिलौंग, मेघालय

विज्ञापन

नवंबर में शिलौंग में ठंडा और ताजगीभरा मौसम रहता है. इस मौसम में शिलौंग की खूबसूरती देखते ही बनती है. इस मौसम में आप अलग-अलग व्यू पॉइंट्स देख सकते हैं, खूबसूरत झीलों की सैर पर जा सकते हैं, बारिश के बिना भी बड़े झरनों को देख सकते हैं और शांत माहौल में सुकून महसूस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दिवाली पर घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 5 खूबसूरत जगहों की रौनक जरूर देखें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola