Travel Destination: घूमने का मन है लेकिन जगह नहीं सूझ रही? ये 5 जगहें कर देंगी दिल खुश

आज के समय में हर कोई अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर जाना चाहता है। इसी के लिए लोग ट्रिप का प्लान बना लेते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें यह समझ नहीं आता कि जाएं कहां।अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां आप सुकून और शांति के कुछ पल बिता सकते हैं।

Travel Destination: घूमने का मन है लेकिन जगह नहीं सूझ रही? ये 5 जगहें कर देंगी दिल खुश

Travel Destination: बरसात हो या गर्मी, घूमने का तो अपना ही मजा है। आजकल के लोग अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि खुद के लिए समय निकालना ही भूल जाते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जो घूमना तो चाहते हैं लेकिन ये तय नहीं कर पा रहे कि कहां जाएं, तो आगे पढ़िए हमने चुनी हैं भारत की कुछ बेहद खूबसूरत और शांत जगहें, जो आपकी थकान और तनाव को पलभर में दूर कर सकती हैं।

विज्ञापन

मेघालय

मेघालय भारत का एक स्वर्ग समान राज्य है, जो अपनी हरियाली, बादलों से ढके पहाड़ों और अद्भुत झरनों के लिए जाना जाता है। चेरापूंजी और मावलिननोंग जैसे गांव शांति और सादगी का अनुभव कराते हैं।

विज्ञापन

लद्दाख

Image source Twitter

लद्दाख की बर्फीली वादियां, नीला आसमान, ऊंचे पहाड़ और शांत झीलें किसी दूसरी ही दुनिया में ले जाती हैं। यह जगह एडवेंचर और शांति दोनों चाहने वालों के लिए एकदम परफेक्ट है।

विज्ञापन

तमिलनाडु

तमिलनाडु अपने ऐतिहासिक मंदिरों के साथ-साथ समुद्र तटों, ऊटी जैसे हिल स्टेशन और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए जाना जाता है। यहां शांति के साथ-साथ सुंदर नजारे भी मिलते हैं।

लाहौल

Image source Twitter

लाहौल, हिमाचल प्रदेश का शांत और सुंदर हिस्सा है जो अब स्पीति घाटी से सड़क के जरिए जुड़ चुका है। बर्फ से ढकी चोटियां, छोटे गांव और साफ वातावरण इसे एक बेहतरीन ऑफबीट डेस्टिनेशन बनाते हैं।

विज्ञापन

अलप्पी

अलप्पी को “पूर्व का वेनिस” कहा जाता है। यहां की बैकवाटर हाउसबोट्स, नारियल के पेड़ों से घिरे रास्ते और शांत झीलें एक अनोखा अनुभव देती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ