Surya Temple Uttarakhand: हिंदू धर्म के लोगों के लिए मंदिरों का विशेष महत्व है। देश में सूर्य देव को समर्पित कई रहस्यमयी मंदिर स्थित है। माना जाता है कि जो लोग नियमित रूप से सूर्य देव की पूजा करते हैं, उनके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। दरअसल, कलयुग में सूर्य देव ही मात्र ऐसे देव हैं, जिन्हें दृश्य देव माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव को जल अर्पित करने से कुंडली में ग्रह शांत होते हैं।
आज हम आपको सूर्य देव को समर्पित एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि ये मंदिर सूर्य की किरणों की वजह से अपने आप झुक जाता है।
ये भी पढ़ें- एक मोक्ष का दरवाजा, दूसरा स्वर्ग का रास्ता: 5 पॉइंट में जानें श्रीकृष्ण के द्वारकाधीश मंदिर के रहस्य
सूर्य देव का चमत्कार
देवभूमि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सूर्य देव को समर्पित एक विशाल मंदिर स्थित है। इस मंदिर को बनाने के लिए ग्रेनाइट पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर में सूर्य देव की मूर्ति के अलावा परिसर में भगवान शिव, माता पार्वती, दुर्गा लक्ष्मी और देवी सरस्वती भी विराजमान हैं। लोगों का कहना है कि जब आप इस मंदिर को बाहर से देखते हैं, तो यह आपको ऐसा लगेगा कि यह पूर्व दिशा की ओर झुका हुआ है।
पुराणों के अनुसार, इस मंदिर को दसवीं सदी में बनाया गया था। हालांकि जब ये मंदिर बनाया गया था, तो उसके बाद कई सालों तक ये बिल्कुल सीधा था, लेकिन गांव वालों का कहना है कि ये मंदिर बीते कई सालों से पूर्व दिशा की ओर झुक रहा है। हालांकि News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
वैज्ञानिक भी हैरान हैं कि ऐसा कैसे संभव है?
कहा जाता है कि इस मंदिर के रहस्य के बारे में जानने के लिए पुरातत्व विभाग ने भी शोध किया था, लेकिन उन्हें भी इसकी कोई ठोस वजह के बारे में नहीं पता चला। गांव वालों का मानना है कि यह सूर्य देव का ही चमत्कार है कि जब भी आप इस मंदिर को देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि यह हर सुबह सूर्य भगवान को झुक कर नमस्कार करता है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में करें दिल्ली के इन 3 मंदिरों के दर्शन, दिल की हर मनोकामना होगी पूरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
10 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
11 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
26 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
28 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
31 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
33 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
34 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
42 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
44 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
45 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines