---विज्ञापन---

नवरात्रि में करें दिल्ली के इन 3 मंदिरों के दर्शन, दिल की हर मनोकामना होगी पूरी

Delhi Maa Durga Famous Temple: नवरात्रि के दौरान अगर आप भी मां दुर्गा को समर्पित दिल्ली के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन करने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको दिल्ली के 3 फेमस मंदिरों के बारे में बताएंगे। जहां नवरात्रि में अलग ही धूम देखने को मिलती है।  

---विज्ञापन---

Delhi Maa Durga Famous Temple: हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवरात्रि का बहुत महत्व है। नवरात्रि के 9 के 9 दिन लोग मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं। इस साल नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रही है। नवरात्रि के दौरान लोगों के घरों में तो अलग ही धूम देखने को मिलती ही है। इसी के साथ मंदिरों में भी लोगों का उत्साह देखने लायक होता है। नवरात्रि में माता दुर्गा के मंदिरों को खासतौर पर फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है।

दिल्ली में मां दुर्गा को समर्पित कई प्राचीन मंदिर है, जिनका इतिहास जितना रोचक है, उतनी ही उनकी मान्यता खास है। आज हम आपको दिल्ली के प्रसिद्ध माता दुर्गों को समर्पित 3 ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां अगर आप नवरात्रि के दौरान जाते हैं, तो आपको बहुत अच्छा लगेगा। आइए जानते हैं उन मंदिरों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- एक मोक्ष का दरवाजा, दूसरा स्वर्ग का रास्ता: 5 पॉइंट में जानें श्रीकृष्ण के द्वारकाधीश मंदिर के रहस्य

कालकाजी मंदिर

मां दुर्गा के काली अवतार को समर्पित कालकाजी मंदिर में हर समय लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। यह दिल्ली का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। माना जाता है कि मां अपने दर पर आए लोगों की हर मुराद पूरी करती हैं। वो अपनी चौखट से किसी को भी खाली हाथ जाने नहीं देती है। इसी वजह से नवरात्रि में मंदिर को खासतौर से सजाया जाता है।

---विज्ञापन---

इस मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि इस मंदिर में जो मां की मूर्ति है, उसकी पूजा सबसे पहले पांडवों ने की थी। देश के कई अलग-अलग हिस्सों में इस मंदिर को ‘जयंती पीठ’ और ‘मनोकामना सिद्ध पीठ’ नाम से भी जाना जाता है।

---विज्ञापन---

शीतला माता मंदिर

शीतला माता को समर्पित शीतला माता मंदिर दिल्ली में शीतला माता रोड के पास स्थित है। नवरात्रि के दौरान यहां पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर मां शीतला की विशाल मूर्ति है, जो देखने में बहुत खूबसूरत है। हालांकि मां की मूर्ति को छूने की अनुमति नहीं है, लेकिन आप वहां फोटो जरूर क्लिक करवा सकते हैं।

---विज्ञापन---

झंडेवालान् मंदिर

मां झंडेवाली को समर्पित झंडेवालान् मंदिर, दिल्ली के करोल बाग में स्थित है। यहां पर देवी झंडेवाली की सुंदर मूर्ति है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको देवी झंडेवाली के साथ-साथ मां दुर्गा के नौ रूप की झलक भी देखने को मिलेगी। नवरात्रि के दौरान मंदिर को खासतौर पर फूलों से सजाया जाता है। कहा जाता है कि हर साल नवरात्रि में मां के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अक्षरधाम से लेकर बिरला मंदिर तक, दिल्ली के ये 5 मंदिर घूमने के लिए हैं बेस्ट प्लेस

First published on: Apr 04, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola