Best Hill Stations In South India: गर्मी शुरू होते ही लोग ऐसी जगह तलाशने लगते हैं, जहां मौसम ठंडा हो, भीड़ कम हो और प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे दिन बिताए जा सकें. यही वजह है कि आजकल साउथ इंडिया के हिल स्टेशन और बैकवॉटर डेस्टिनेशन तेजी से ट्रैवलर्स की पसंद बन रहे हैं. यहां की हरियाली, चाय के बागान, बादलों से ढके पहाड़ और शांत वातावरण शहरों की भागदौड़ से दूर एक अलग ही अनुभव देते हैं. खास बात यह है कि अप्रैल से जून के बीच यहां का तापमान कई जगहों पर 15 से 28 डिग्री के बीच रहता है, जो गर्मी से राहत पाने के लिए परफेक्ट है. आइए आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने परिवार, दोस्त के साथ अच्छी और यादगार ट्रिप कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: धरती पर मिला स्वर्ग का शॉर्टकट! उत्तराखंड का 16 किलोमीटर लंबा ये ट्रेक, जहां मौजूद है भक्ति और आस्था का संगम
मुन्नार और वायनाड
Munnar और Wayanad गर्मियों में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में गिने जाते हैं. मुन्नार अपने विशाल चाय बागानों, झरनों और ठंडी वादियों के लिए मशहूर है, जबकि वायनाड जंगलों, झीलों और ट्रेकिंग स्पॉट्स के कारण लोगों को खूब पसंद आता है. यहां सुबह का मौसम इतना फ्रेश होता है कि बादलों के बीच खड़े होकर आपको ऐसा महसूस होता है जैसे किसी दूसरी दुनिया में आ गए हों. फैमिली ट्रिप हो या कपल्स वेकेशन, दोनों जगहें शानदार अनुभव देती हैं.
कूर्ग और चिकमगलूर
Coorg और Chikmagalur उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो भीड़भाड़ से दूर शांत छुट्टियां बिताना चाहते हैं. कूर्ग को ‘इंडिया का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है, जहां कॉफी प्लांटेशन और बारिश से पहले की हरियाली देखने लायक होती है. वहीं चिकमगलूर ट्रेकिंग, झरनों और शानदार सनसेट व्यू के लिए जाना जाता है, यहां का ठंडा मौसम और प्राकृतिक सुंदरता आपको एक अलग ही सुकून देगी.
एलेप्पी और वर्कला
अगर आप पहाड़ों से हटकर कुछ अलग अनुभव चाहते हैं, तो Alleppey और Varkala शानदार विकल्प हो सकते हैं. एलेप्पी अपने हाउसबोट और शांत बैकवॉटर के लिए दुनियाभर में मशहूर है. वहीं वर्कला बीच, योगा और आयुर्वेदिक वेलनेस के लिए लोगों को आकर्षित करता है. शाम के समय समुद्र किनारे बैठकर ठंडी हवा का आनंद लेना यहां की सबसे खास बातों में से एक माना जाता है
यह भी पढ़ें: ये हैं दिल्ली के सबसे सस्ते कपड़ों की मार्केट, जहां 200 रुपये से मिलना शुरू हो जाते हैं गर्मी के कपड़े! देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
11 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
14 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
25 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
28 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
28 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines