---विज्ञापन---

धरती पर मिला स्वर्ग का शॉर्टकट! उत्तराखंड का 16 किलोमीटर लंबा ये ट्रेक, जहां मौजूद है भक्ति और आस्था का संगम

Madhyamaheshwar Temple Route: क्या आप मध्यमहेश्वर मंदिर की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन इस बारे में परेशान है कि वहां कैसे पहुंचे? आइए आपको बताते हैं पूरा रूट.

---विज्ञापन---

Panch Kedar Madhyamaheshwar Kaise pahuche: अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत, आध्यात्मिक और प्राकृतिक जगह की तलाश में हैं, तो उत्तराखंड की वादियों में स्थित मध्यमहेश्वर मंदिर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. जैसे ही केदारनाथ धाम के कपाट खुलते हैं, वैसे ही श्रद्धालु पंच केदार की यात्रा की योजना बनाने लगते हैं. इन्हीं पवित्र स्थलों में से एक है मध्यमहेश्वर मंदिर, जहां पहुंचना खुद एक रोमांचक अनुभव होता है. हरे-भरे जंगल, ऊंचे पहाड़ और शुद्ध हवा इस यात्रा को और भी खास बना देते हैं. यह जगह न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं आप कैसे यहां पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मई में भी पहननी पड़ेगी जैकेट! भारत की इन 4 जगहों पर तपती गर्मी में भी मिलेगी दिसंबर वाली

---विज्ञापन---

मध्यमहेश्वर मंदिर कहां स्थित है?

मध्यमहेश्वर मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला में स्थित है और यह पंच केदार मंदिरों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. यह मंदिर समुद्र तल से करीब 11,000 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है, जहां तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है. ऋषिकेश से इसकी दूरी लगभग 225 किलोमीटर और हरिद्वार से करीब 200 किलोमीटर है. ऊंचाई और प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह जगह आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ एडवेंचर का भी शानदार अनुभव देता है.

मध्यमहेश्वर मंदिर कैसे पहुंचें?

मध्यमहेश्वर मंदिर पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचना होगा, जहां तक देश के कई हिस्सों से ट्रेन और बस की सुविधा मौजूद है. हरिद्वार से बस या टैक्सी लेकर आप उखीमठ पहुंच सकते हैं. इसके बाद उखीमठ से लोकल टैक्सी लेकर रांसी गांव जाना होता है, जो इस यात्रा का अंतिम मोटर मार्ग है. रांसी गांव से करीब 16 किलोमीटर का ट्रेक शुरू होता है, जो आपको मध्यमहेश्वर मंदिर तक ले जाता है. रास्ते में आप चाहें तो रांसी में रुककर आराम कर सकते हैं और अगली सुबह ताजगी के साथ ट्रेक शुरू कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

आसपास घूमने की बेहतरीन जगहें

गौंडार गांव: यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे मैदान और बादलों से ढके पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है. यहां का शांत वातावरण मन को सुकून देता है.

रांसी गांव: यह छोटा सा गांव अपनी सादगी और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. यहां का साफ-सुथरा वातावरण और स्थानीय संस्कृति पर्यटकों को खूब पसंद आती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सिर्फ ऑफिस हब नहीं है नोएडा! यहां छिपी है ऐसी 6 जगह, जिन्हें देखकर आप रह जाएंगे हैरान

First published on: May 05, 2026 07:03 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola