Snowfall Spots In Himachal Pradesh: हिमाचल की इन 5 लोकेशंस पर सस्ते में लें बर्फबारी का मजा

Snowfall Spots In Himachal Pradesh: बर्फबारी का लुत्फ उठाना है, तो हिमाचल की वादियों के नजारे लेना न भूलें। जानिए सस्ते में हिमाचल की किन-किन जगहों की सैर कर सकते हैं आप। यहां हम आपको ऐसी लोकेशन बता रहे हैं, जो दिल्ली-एनसीआर के आस-पास हैं और यहां पहुंचना भी आसान है।

Snowfall Spots In Himachal Pradesh

Snowfall Spots In Himachal Pradesh: सर्दियों की पहली बर्फबारी हो चुकी है। देश के उत्तरी इलाकों के कई राज्यों में बर्फ पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर के बाद हिमाचल प्रदेश में भी स्नोफॉल हो गई है। स्नोफॉल के मजे ही कुछ और होते हैं। हर किसी को अपनी जिंदगी में एक बार स्नोफॉल का एक्सपीरियंस चाहिए ही होता है। अगर आपको भी बर्फबारी देखनी है, तो हिमाचल जा सकते हैं। हिमाचल अपने खूबसूरत पहाड़ों, झरनों और देवदार के वृक्षों के लिए जाना जाता है। हिमाचल की इन 5 जगहों पर इस समय स्नोफॉल हो रही है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

हिमाचल की टॉप 5 स्नोफॉल लोकेशन

1. जिभी

विज्ञापन

यह लोकेशन दिसंबर से जनवरी के बीच लोगों को अपनी तरफ खूब अट्रेक्ट करती है। साल के ये 2-3 महीने यहां का मौसम लुभावना होता है। हिमाचल का यह कस्बा तीर्थन नदी के तट पर बसा हुआ है। यहां के सुंदर नजारे और बर्फ से ढकी पहाड़ियों में आपका सुकून महसूस होगा। दिल्ली से जिभी जाने के लिए आपको दिल्ली टू मनाली बस लेनी होगी। बस आपको राज्य परिवहन से लेकर प्राइवेट भी मिल जाएंगी।

विज्ञापन

2. कल्पा

कल्पा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बसा एक कस्बा है। यह छोटा और शांत सा गांव अपने आंवलां के पेड़ों, मंदिरों और पहाड़ी नजारों के लिए काफी लोकप्रिय है। जनवरी से फरवरी के बीच यह जगह बर्फ की सफेद चादर से ढकी रहती है, जो विंटर लवर्स को काफी आकर्षित करती है। यहां पहुंचने के लिए आप बस या फिर प्राइवेट कैब हायर कर सकते हैं।

विज्ञापन

3. खज्जियार

आइस लवर्स के लिए हिमाचल का सबसे बेस्ट पॉइंट खज्जियार है। यहां वे बर्फबारी का असली और नेचुरल लुत्फ सबसे बेहतरीन तरीके से उठा सकते हैं। इस जगह को भी हिमाचल के स्वर्ग के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह प्लेस स्विट्जरलैंड से काफी मेल खाता है। यहां पहुंचने के लिए आपको फ्लाइट लेना ज्यादा सही रहेगा, इसके बाद वहां से प्राइवेट टैक्सी ले सकते हैं।

विज्ञापन
Snowfall Destinations

photo credit-freepik

4. नारकंडा

विज्ञापन

बर्फ से ढके इलाकों में नारकंडा भी मशहूर है। इस शहर की खासियत है कि यहां आपको बर्फ के साथ-साथ प्रकृति का भी खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इस स्नो स्पॉट पर आपको ऐसी बहुत सी जगहें मिल जाएंगी, जहां पर विंटर और स्नो स्पोर्ट्स भी कर सकते हैं। स्कीइंग करने के लिए यहां दूर-दूर से सैलानी आते हैं। दिल्ली से नारकंडा जाने के लिए आपको दिल्ली से हिमाचल रोडवेज और प्राइवेट बस भी मिल जाएंगी। इसके अलावा, नई दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रेन से जा सकते हैं और फिर वहां से प्राइवेट कैब ले सकते हैं।

5. पराशर झील

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के अनमोल रत्नों में पराशर झील भी एक रत्न है। यहां एक तैरने वाला द्वीप है, जो अपनी लोकेशन को हर साल बदल देता है। यहां आपको बर्फबारी देखने जरूर जाना चाहिए। यहां पहुंचने के लिए आपको बस और प्राइवेट कैब आसानी से मिल जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ