Snowfall के लिए इन 3 लोकेशन को करें एक्सप्लोर, सस्ते बजट में मिलेगा दोगुना मजा

Uttarakhand Trip: सर्दियों में घूमने का मजा ही कुछ और होता है। यह सीजन हिल स्टेशन की सैर के लिए परफेक्ट होता है। सैलानियों को खासतौर पर स्नोफॉल का इंतजार सबसे ज्यादा रहता है। इस सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है, ऐसे में अगर आप दिल्ली या आस-पास के इलाकों में रहते हैं, तो इन 3 जगहों पर उठाएं बर्फबारी का लुत्फ।

Uttarakhand Trip

Uttarakhand Trip: उत्तराखंड, अपनी नैचुरल ब्यूटी और पहाड़ी नजारों के लिए देशभर के सैलानियों में मशहूर है। जब सर्दियों का मौसम आता है, तो यह राज्य और भी अट्रेक्टिव बन जाता है। उत्तराखंड में सर्दियों की पहली बर्फबारी से पहाड़ सफेद चादर से ढक चुके है, जिससे यह जगह और भी ज्यादा आकर्षक बन गई है। बर्फबारी के शौकीन, स्नोफॉल का लुत्फ उठाने के लिए उत्तराखंड की यात्रा कर सकते हैं। हम आपको ट्रैवल रिपोर्ट के माध्यम से बताएंगे कि उत्तराखंड में कहां-कहां बर्फबारी का आनंद लेने जा सकते हैं, वो भी कम बजट के अंदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 3 लोकेशन पर ले सकते हैं स्नोफॉल का मजा

1. औली

यह उत्तराखंड का फेमस स्कीइंग प्लेस है, यहां सर्दियों में बर्फबारी का एक्सपीरियंस लेना अपने आप में ही रोमांचक बात है। औली का खूबसूरत नजारा, सफेद बर्फ से ढके पहाड़ और शांत माहौल आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा। औली पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले जोशीमठ आना होगा। दिल्ली से जोशीमठ तक जाने के लिए आपको बस या कैब लेनी होगी। वहां से औली जाने के लिए केबल कार सुविधा उपलब्ध है। यहां आपको सस्ते गेस्ट रूम्स और शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों प्रकार के व्यंजन खाने को मिल जाएंगे।

विज्ञापन

2. धनोल्टी

धनोल्टी, उत्तराखंड का यह क्षेत्र उत्तर भारत के टूरिस्टों में काफी पॉपुलर है। इस वक्त यहां भी स्नोफॉल हो रही है। आप चाहें, तो अपना नेक्स्ट वीकेंड यहां प्लान कर सकते हैं। दिल्ली से धनोल्टी जाने का रूट भी काफी आसान है। यह हिल स्टेशन चारों तरफ से देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। दिल्ली से धनोल्टी जाने के लिए आप प्राइवेट कैब बुक कर सकते हैं। दिल्ली से देहरादून के लिए राज्य परिवहन की कई बसें भी चलती है। आप उनका सहारा भी ले सकते हैं। धनोल्टी में रहने के लिए आपको कई सारे रिसॉर्ट मिल जाएंगे, वो भी कम दाम में।

विज्ञापन
Uttarakhand Trip

फोटो क्रेडिट-freepik

3. मसूरी

विज्ञापन

मसूरी भी दिल्ली के नजदीक बसा एक प्यारा और सुहावना शहर है। युवा सैलानियों में यह प्लेस काफी पॉपुलर है, यहां घूमने का बेस्ट टाइम चल रहा है। दिल्ली से मसूरी जाने के लिए बस, कैब और ट्रेन के साथ-साथ फ्लाइट भी आराम से मिल जाती है। मसूरी में रहने के लिए कई सारे सस्ते होमस्टे भी हैं, जहां आप ठहर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ