मोटापा कम करने के लिए रात में किस मसाले का पानी पीना चाहिए? तेजी से होता है फैट बर्न

Weight Loss Water: अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो रात में यहां बताए मसाले का पानी पी सकते हैं. इस पानी को पीने पर शरीर को वेट बर्निंग गुण मिलते हैं.

Weight Loss Drink

किस पानी को पीने पर घटेगा वजन, जानिए यहां.

Weight Loss Drink: जिस तरह सुबह की शुरुआत डिटॉक्स वॉटर से करने पर वजन कम करने में मदद मिलती है बिल्कुल उसी तरह रात के समय अगर सही मसाले का पानी पिया जाए तो वजन कम होने में असर दिख सकता है. यहां जिस मसाले का जिक्र किया जा रहा है वह पाचन को बेहतर करता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, शरीर से टॉक्सिंस निकालने में मददगार होता है और वजन कम करने में सहयोग देता है सो अलग. हम बात कर रहे हैं जीरा (Cumin) की. यहां जानिए किस तरह जीरा पानी पीने पर वजन कम हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वजन घटाने के लिए जीरा पानी

जीरा रसोई का एक ऐसा मसाला है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी, डाइजेस्टिव और मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग गुणों से भरपूर होता है. जीरा पानी (Jeera Water) पीने पर पाचन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं. यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स की एक्टिविटी को बढ़ाता है और पाचन को स्मूथ करता है. जीरा पानी पीने पर मेटाबॉलिज्म को फायदा मिलता है. अगर डाइट बैलेंस्ड हो और रात में जीरा पानी पिया जाए तो वजन कम होने में मदद मिल सकती है.

कैसे बनाएं जीरा पानी

विज्ञापन

रात में जीरा पानी बना रहे हैं तो एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा के दाने डालकर उबाल लें और आंच बंद कर दें. जब पानी पीने लायक हल्का गर्म रहे तो इसे इसे पिएं.

खाना खाने के कितनी देर बाद पिएं जीरा पानी

विज्ञापन

खाना खाने के आधे घंटे बाद या सोने से आधे घंटे पहले जीरा पानी पिया जा सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप जीरा पानी पीने के बाद ऊपर से कुछ ना खाएं. अगर जीरा पानी पीकर कुछ खा लिया जाए तो इसका असर नहीं होता है.

ये फायदे भी मिलते हैं

विज्ञापन
  • जीरा पानी शरीर में जमा गंदगी को निकलाता है जिसका फायदा त्वचा को भी मिलता है. इससे स्किन निखरी हुई नजर आती है.
  • रात में जीरा पानी पीकर सोया जाए तो बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है. यह पेट को शांत करता है जिससे पेट की दिक्कतों के कारण नींद नहीं बिगड़ती.
  • जीरा पानी को सुबह के समय भी पिया जा सकता है. यह फूड क्रेविंग्स को कम करता है और दिन की शुरुआत में ही अपने वेट लॉस गुण दिखाने लगता है.

यह भी पढ़ें – नींद की कमी नहीं बल्कि इन 7 कारणों से भी हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, वजह चौंका देगी आपको

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ