बारिश के मौसम में दोस्तों के साथ दार्जिलिंग घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानिए यहां घूमने की सबसे खूबसूरत जगहें

क्या आप भी दोस्तों के साथ दार्जिलिंग जाने का प्लान बना रहे हैं? आइए जानते हैं यहां आप कहां-कहां घूम सकते हैं.

Darjeeling Tourist Places
1 / 8

अगर आप दोस्तों के साथ किसी शानदार हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दार्जिलिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. बारिश के बाद यहां की पहाड़ियां, हरियाली और ठंडी हवाएं पर्यटकों को काफी पसंग आती है. यहां चाय के बागान और नेचर के शानदार नजारे इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं.  

विज्ञापन

टाइगर हिल

टाइगर हिल2 / 8

दार्जिलिंग से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित टाइगर हिल पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है. यहां से माउंट कंचनजंगा और माउंट एवरेस्ट की बर्फीली चोटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है. सुबह सूरज की पहली किरणों के साथ पहाड़ों का रंग बदलता देखना बेहद यादगार अनुभव होता है, हालांकि, इस दृश्य को देखने के लिए आपको सन राइज से पहले पहुंचना होगा.

विज्ञापन

दार्जिलिंग टॉय ट्रेन

दार्जिलिंग टॉय ट्रेन3 / 8

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की टॉय ट्रेन यहां की पहचान मानी जाती है. यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल यह ट्रेन पहाड़ों, घुमावदार रास्तों और खूबसूरत वादियों से होकर गुजरती है. इसमें सफर करते हुए पर्यटक दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से महसूस कर सकते हैं, सच में इस ट्रेन में सफर करने अनुभव आपको कहीं नहीं मिलेगा.

बतासिया लूप

बतासिया लूप4 / 8

दार्जिलिंग का बतासिया लूप एक अनोखा पर्यटन स्थल है, जहां रेलवे ट्रैक गोलाकार तरीके से बना हुआ है. यहां बने मेमोरियल से कंचनजंगा की चोटियों का पैनोरमिक व्यू दिखाई देता है, जहां आप दार्जिलिंग की ड्रेस में फोटो भी खिंचवा सकते हैं.

विज्ञापन

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क5 / 8

दार्जिलिंग जा रहे हैं, तो यहां का चिड़ियाघर जरूर घूमे. यहां रेड पांडा, हिम तेंदुआ, सफेद बाघ और तिब्बतियन वुल्फ जैसे दुर्लभ जानवर देखने को मिलेंगे.

जापानी पीस पगोडा

जापानी पीस पगोडा6 / 8

दार्जिलिंग का जापानी पीस पगोडा शांत वातावरण और खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है. पहाड़ी की चोटी पर बसा सफेद स्तूप बौद्ध धर्म के प्रतीक और शांति के केंद्र है, यहां से पूरा दार्जिलिंग शहर आपको दिखता है. यहां पहुंच कर आपको ऐसा सुकून का एहसास होगा, जिसे महसूस करके आपका जिंदगी भर इस नजारे को याद करेंगे.

विज्ञापन

हैप्पी वैली टी एस्टेट

हैप्पी वैली टी एस्टेट7 / 8

दार्जिलिंग की यात्रा चाय बागानों के बिना अधूरी मानी जाती है. हैप्पी वैली टी एस्टेट में पर्यटक हरे-भरे चाय के बागान देख सकते हैं और फैक्ट्री में जाकर चाय बनाने की पूरी प्रक्रिया भी देख सकते हैं. पहाड़ी ढलानों पर घूमना और तस्वीरें लेना यहां का खास अनुभव है.

इस बात का रखें ख्याल

इस बात का रखें ख्याल8 / 8

भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर स्थिति समान्य नहीं है. अपनी यात्रा शुरू करने से पहले मौसम का हाल और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें. साथ ही अपने साथ जरूर दवाएं भी रखें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: ऑफिस से नहीं मिल रही छुट्टी? दिल्ली से एक दिन में घूम आएं ये 4 शानदार शहर, माइंड हो जाएगा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन