दिल्ली-नोएडा के पास बसे ये खूबसूरत हिल स्टेशन देंगे गर्मी से राहत, सुबह निकलें और रात तक लौट आएं

Best Hill Station: क्या आप भी दिल्ली-NCR के पास रहते हैं और गर्मी से परेशान हो गए हैं? हम आपको दिल्ली- नोएडा से कुछ ही घंटों की दूरी पर मौजूद ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको सिर्फ असली सुकून का एहसास मिलेगा. ठंडी हवाएं, खूबसूरत नजारे इस जगहों को जन्नत बना देते हैं.

Summer Best Destination Places

गर्मी में कहां घूमने जाएं? (Image: News24)

गर्मी का मौसम आते ही दिल्ली-नोएडा और आसपास के शहरों में तेज धूप और लू लोगों को परेशान करने लगती है. ऐसे में हर किसी का मन किसी ठंडी और शांत जगह पर घूमने जाने का करता है, जहां कुछ घंटों के लिए ही सही लेकिन सुकून मिल सके. अगर आपके पास ज्यादा छुट्टियां नहीं हैं, तब भी चिंता की बात नहीं है. दिल्ली-एनसीआर से कुछ घंटों की दूरी पर ऐसे कई खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां आप सुबह निकलकर रात तक आराम से वापस घर लौट सकते हैं. ये जगहें प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी हवा और शानदार नजारों के लिए काफी मशहूर हैं. परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ यहां का छोटा ट्रिप आपकी थकान और तनाव दोनों दूर कर सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल

उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल (Nainital) गर्मियों में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में गिना जाता है. यहां की नैनी झील, हरी-भरी पहाड़ियां और ठंडी हवा लोगों को तुरंत सुकून का एहसास कराती हैं. सुबह-सुबह झील के किनारे घूमना और बोटिंग करना बेहद शानदार अनुभव देता है. इसके अलावा स्नो व्यू पॉइंट और मॉल रोड भी पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं.

लैंसडाउन

अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और कम भीड़ वाली जगह की तलाश में हैं, तो लैंसडाउन (Lansdowne) आपके लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है. यह छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां की ठंडी हवा, देवदार के लंबे पेड़ और पहाड़ों के मनमोहक दृश्य मन को खुश कर देते हैं. भुल्ला ताल और टिप-इन-टॉप जैसे पर्यटन स्थल यहां आने वालों को खास आकर्षित करते हैं.

विज्ञापन

औली

औली अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और शानदार नजारों के लिए देशभर में मशहूर है. हालांकि यह जगह सर्दियों में स्कीइंग के लिए ज्यादा जानी जाती है, लेकिन गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना हो जाता है. चारों तरफ फैली हरियाली, बर्फ से ढकी चोटियों का नजारे और ठंडी हवाएं लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. यहां आने वाले पर्यटक केबल कार राइड और ट्रैकिंग का भी आनंद लेते हैं.

यह तीनों जगहें दिल्ली-नोएडा से कुछ ही घंटे दूर हैं, आप यहां कम बजट में अच्छी ट्रिप कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ