Lehenga Markets In Delhi: चांदनी चौक-सरोजिनी भूल जाओ! दिल्ली के इन मार्केट्स में 1500 रुपये से शुरू हैं ब्राइडल लहंगे
Lehenga Market in Delhi: अगर आप कम बजट में खूबसूरत ब्राइडल लहंगा खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली के ये मार्केट्स आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं. यहां पर आपको बहुत ही कम कीमत में अच्छे लहंगे मिल सकते हैं.

Cheapest Lehenga Market: शादी का सीजन शुरू होने वाला है और इस दौरान हर दुल्हन का सपना होता है कि उसका ब्राइडल लहंगा सबसे खूबसूरत और यूनिक हो. अक्सर भारी कीमत देखकर बजट बिगड़ जाता है. ऐसे में अगर आप दिल्ली में सस्ते और ट्रेंडी ब्राइडल लहंगे की तलाश कर रही हैं तो सिर्फ चांदनी चौक और सरोजिनी नगर तक ही सीमित रहने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में कई ऐसे मार्केट्स हैं, जहां आपको 1500 रुपये से लेकर बजट फ्रेंडली कीमतों में शानदार ब्राइडल लहंगे मिल सकते हैं.
लाजपत नगर लहंगा मार्केट
2 / 6अगर आप ट्रेंडी और बजट फ्रेंडली ब्राइडल लहंगे चाहती हैं तो लाजपत नगर मार्केट अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां आपको रेडीमेड और सेमी-स्टिच्ड दोनों तरह के लहंगे मिल जाएंगे. यहां की खास बात यह है कि कम बजट में भी आपको हैवी एम्ब्रॉयडरी और डिजाइनर लुक वाले लहंगे मिल जाते हैं.
तिलक मार्केट लहंगा मार्केट
3 / 6दिल्ली का तिलक नगर मार्केट पंजाबी ब्राइडल शॉपिंग के लिए काफी फेमस माना जाता है. यहां आपको ब्राइट कलर्स, हैवी वर्क और लेटेस्ट डिजाइन वाले लहंगे अच्छी कीमत में मिल सकते हैं. अगर आपकी बार्गेनिंग अच्छी है तो यहां और भी सस्ते दाम में शानदार आउटफिट मिल सकते हैं.
राजौरी गार्डन लहंगा मार्केट
4 / 6राजौरी गार्डन मार्केट में आपको डिजाइनर कॉपी ब्राइडल लहंगे काफी कम कीमत में मिल जाएंगे. यहां बॉलीवुड स्टाइल लहंगों की भी काफी डिमांड रहती है. यहां पर कस्टमाइजेशन की सुविधा भी मिल जाती है.
करोल बाग लहंगा मार्केट
5 / 6करोल बाग सिर्फ ज्वेलरी और सूट्स के लिए ही नहीं, बल्कि ब्राइडल लहंगे के लिए भी काफी लोकप्रिय है. यहां आपको ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न डिजाइन तक सब कुछ मिल जाएगा. अगर आप ज्यादा घूमना नहीं चाहतीं तो यहां एक ही जगह कई दुकानों में अच्छे ऑप्शन देख सकती हैं.
शाहपुर जट लहंगा मार्केट
6 / 6अगर आप थोड़ा यूनिक और डिजाइनर लुक चाहती हैं शाहपुर जाट जरूर जाएं. यहां कई इंडी डिजाइनर्स और छोटे बुटीक हैं, जहां मॉडर्न ब्राइडल लहंगे मिलते हैं. हालांकि,यहां कीमतें थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन सेल या ऑफ-सीजन में काफी अच्छे डील मिल जाते हैं.