हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Christmas Party की शॉपिंग के लिए दिल्ली की ये 5 बेस्ट मार्केट, घर पर ही करें सेलिब्रेट

Christmas 2024: क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में अगर आप दिल्ली या आस-पास रहते हैं, तो इन 5 बाजारों में जा सकते हैं। यहां आपको बढ़िया क्रिसमस वाइब मिलेगी।

विज्ञापन
Christmas 2024

Christmas 2024: क्रिसमस के दौरान दिल्ली-NCR में उत्सव का माहौल होता है। इन दिनों यहां ऐसे बाजार लगे होते हैं, जो आपको वाइब्रेंट फील करवाएंगे। यहां आपको हैंडमेड गिफ्ट्स के साथ-साथ लजीज व्यंजन भी खाने को मिलेंगे। लाइव मनोरंजन के भी बढ़िया प्रबंध किए गए हैं। आइए आपको बताते हैं इन बाजारों के बारे में।

ये हैं क्रिसमस के 5 बेस्ट बाजार

1. क्रिसमस वंडरलैंड- यह बाजार दिल्ली के रिपब्लिक ऑफ जूफारी में 13 से 15 दिसंबर और 20 से 22 दिसंबर 2024 को लगेगा। इस मार्केट की टाइमिंग दोपहर 12:00 बजे से शुरू है। इस मार्केट की एंट्री फीस 3,000 रुपये से शुरू हो रही है। यह एक प्रीमियम बाजार है जिसका जादुई माहौल, लाइव शो, विंटर शॉपिंग और टेस्टी व्यंजन खाने को मिलेंगे। यहां दोस्तों और परिवार के साथ भी जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

2 दस्तकार विंटर मेला- यह मेला 12 से 13 दिसंबर 2024 को लगेगा। इस बाजार की टाइमिंग सुबह 11:00 बजे से है। यह दिल्ली के छतरपुर में नेचर बाज़ार में आयोजित किया जा रहा है। यहां आपको क्रिसमस पार्टी के लिए जरूरी सामान भी मिल जाएंगे।

3. तमन्ना विंटर कार्निवल- नई दिल्ली के ब्रिटिश हाई कमीशन में लगने वाला यह मार्केट जिसे तमन्ना विंटर कार्निवल के नाम से जाना जाता है, 14 दिसंबर 2024 को लगने वाला है। इस कार्निवल की एंट्री टाइमिंग सुबह 10 बजे से है।

विज्ञापन

4. द्वारका क्रिसमस मार्केट- द्वारका में लगने वाली यह क्रिसमस मार्केट इस समय बहुत ही खास माहौल बना देती है। यह मार्केट विभिन्न प्रकार के क्रिसमस गिफ्ट्स, डेकोरेशन के आइटम्स और क्रिसमस ट्री के साथ-साथ स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाने का अवसर देती है। यहां की लोकल शॉप्स में क्रिसमस सेल भी लगती है, जहां से घर के जरूरी सामान खरीद सकते हैं। यह मार्केट द्वारका के सेक्टर 14 में लगता है। यह 9 से 18 दिसंबर के बीच लगेगा।

5. राजौरी गार्डन क्रिसमस मार्केट- राजौरी गार्डन दिल्ली के सबसे बड़े शॉपिंग हब में से एक है। यहां की क्रिसमस मार्केट में आपको ढेर सारे गिफ्ट्स, सजावट के सामान और क्रिसमस ट्री भी मिल जाएगा। इस मार्केट में क्रिसमस की लाइटिंग और सजावट बेहद खास होती है, जो त्योहार के मौसम को और भी लुभावना बनाती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola