News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
दिल्ली से आगरा जाने वाले टूरिस्ट और कमर्शियल यात्रियों के लिए अब सफर और भी आसान हो गया है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अब आप सीधे ताजमहल की नगरी आगरा तक लग्जरी बस से जा सकते हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने यह नई सेवा शुरू की है जिससे देशी-विदेशी यात्री बिना किसी झंझट के सीधे अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। यह सुविधा आराम और भरोसे का नया नाम है जिसमें ना तो बस बदलने का झंझट है और ना ही बुकिंग की भाग-दौड़। अब हवाई यात्रा के बाद ताजमहल तक का सफर भी यात्रियों के लिए बेहद यादगार बनेगा।
अब दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही आगरा जाने की चिंता खत्म। DIAL ने RIGI Trans Tech Pvt Ltd के साथ मिलकर ये लग्जरी बस सेवा शुरू की है जो दिन में दो बार दोनों दिशाओं में चलेगी। यानी अब एयरपोर्ट से सीधा आगरा और आगरा से सीधे एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो गया है। टिकट की बुकिंग आप दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट से ऑनलाइन कर सकते हैं या फिर आगरा में बस ऑपरेटर के जरिए ऑफलाइन भी ले सकते हैं।
ये कोई आम बस नहीं है, बल्कि पूरी तरह लग्जरी बस है। इसमें रीक्लाइनिंग सीटें, ऑनबोर्ड वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, हर यात्री के लिए अलग एंटरटेनमेंट सिस्टम, पैंट्री और टॉयलेट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। सालभर एयर-कंडीशनिंग सुविधा भी है। दिल्ली से ये बसें सुबह 11 बजे और रात 11 बजे चलेंगी जबकि आगरा से सुबह 5 बजे और शाम 5 बजे रवाना होंगी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर यह बस T3 डिपार्चर गेट 3, T1 डिपार्चर लेन 1 (पिलर 2 और 3 के पास), T3 बस अराइवल पार्किंग और T1 अराइवल लेन 1 (शटल काउंटर के पास) से यात्रियों को लेगी। वहीं आगरा में इसका स्टॉप मायापुर स्थित बस लाउंज (फतेहाबाद रोड) होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रैवल एंड टूरिज्म, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।