Irctc International Tour Package: भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों के लिए नई सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी तैयार कर रहा है. अब इसी दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने पहली बार भारत से नेपाल के लिए खास भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है. ‘पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा’ नाम की यह विशेष ट्रेन 12 जून को इंदौर से रवाना होगी. यह सिर्फ एक सामान्य ट्रेन यात्रा नहीं बल्कि पूरी तरह से तैयार टूर पैकेज होगा, जिसमें घूमना, ठहरना, खाना और स्थानीय यात्रा जैसी कई सुविधाएं शामिल रहेंगी. इससे यात्रियों को बिना किसी परेशानी के नेपाल की खूबसूरत और धार्मिक जगहों को देखने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: धरती पर जन्नत से कम नहीं ये फूलों की वादियां! भारत समेत दुनिया की 8 सबसे खूबसूरत Flower
ट्रेन किन-किन जगहों से होकर गुजरेगी?
इस खास नेपाल यात्रा में यात्रियों को कई प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा. यात्रा लगभग 9 रात और 10 दिन की होगी.
- काठमांडू Kathmandu की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक खूबसूरती.
- पशुपतिनाथ मंदिर Pashupatinath Temple में दर्शन का अवसर.
- पोखरा Pokhara की झीलें और पहाड़ी नजारे.
- चितवन नेशनल पार्क Chitwan National Park में रोमांचक जीप सफारी.
- मनकामना मंदिर Manakamana Temple तक रोपवे राइड का आनंद.
यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी खास मानी जा रही है.
मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग
इस भारत गौरव ट्रेन में सफर करने वाले यात्री मध्य प्रदेश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ सकेंगे. इनमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और सतना जैसे स्टेशन शामिल हैं. ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी जैसी अलग-अलग श्रेणियों की सुविधा दी जाएगी. साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए दो रेस्टोरेंट कोच भी लगाए जाएंगे, जहां सफर के दौरान भोजन उपलब्ध रहेगा.
किराए में शामिल होंगी कई खास सुविधाएं
- IRCTC ने इस टूर पैकेज को तीन अलग-अलग श्रेणियों में तैयार किया है. थर्ड एसी का किराया लगभग 62 हजार रुपये है.
- वहीं, सेकंड एसी का करीब 76 हजार रुपये
- और फर्स्ट एसी का लगभग 90 हजार रुपये रखा गया है.
इस पैकेज में ट्रेन यात्रा के साथ 3 स्टार होटल में ठहरने की सुविधा, शाकाहारी भोजन, एसी बसों से स्थानीय घूमना, ट्रैवल इंश्योरेंस, सुरक्षा और टूर गाइड जैसी सुविधाएं भी शामिल रहेंगी. इससे यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरा सफर ज्यादा आरामदायक बन जाएगा.
ऐसे कर सकेंगे इस खास नेपाल यात्रा की बुकिंग
अगर आप भी नेपाल की धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस खास ट्रेन यात्रा की बुकिंग आसानी से कर सकते हैं. टिकट और पैकेज की जानकारी IRCTC Tourism Website पर उपलब्ध है. इसके अलावा यात्री IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालयों से भी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. यह ट्रेन उन लोगों के लिए शानदार मौका साबित हो सकती है, जो कम समय में आरामदायक और यादगार विदेशी यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा के पास बसे ये खूबसूरत हिल स्टेशन देंगे गर्मी से राहत, सुबह निकलें और रात तक लौट
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines