धरती पर जन्नत से कम नहीं ये फूलों की वादियां! भारत समेत दुनिया की 8 सबसे खूबसूरत Flower Valleys
दुनिया में कई खूबसूरत जगह हैं, जहां जाकर ऐसा लगता है कि मानों सपनों की दुनिया में आ गए हों. आइए आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं.

आपने अक्सर तस्वीरों में या सपने में देखा होगा कि आप एक बड़े हरे-भरे मैदान में खड़े हैं, जहां चारों तरफ रंगीन फूल हैं. ऐसी जगह को हकीकत में देखना वहां बैठकर वातावरण का आनंद लेने में अलग ही मजा आता है.
नीदरलैंड्स
2 / 9नीदरलैंड्स दुनिया में ट्यूलिप फूलों के लिए सबसे ज्यादा मशहूर माना जाता है. यहां मौजूद Keukenhof में हर साल लाखों फूल खिलते हैं, जो मार्च से मई के बीच पर्यटकों को रंग-बिरंगे नजारों का हैरान कर देते हैं.
जापान
3 / 9जापान का Hitachi Seaside Park सिर्फ चेरी ब्लॉसम ही नहीं, बल्कि नीले नेमोफिला फूलों के लिए भी प्रसिद्ध है. अप्रैल और मई के दौरान यहां की पहाड़ियां नीले फूलों की चादर से ढकी नजर आती हैं.
फ्रांस
4 / 9फ्रांस के प्रोवेंस क्षेत्र में फैले लैवेंडर के खेत दुनिया के सबसे सुंदर फूलों वाले स्थानों में गिने जाते हैं. जून से जुलाई के बीच यहां बैंगनी रंग के फूल दूर-दूर तक बेहद आकर्षक दिखाई देते हैं.
उत्तराखंड
5 / 9भारत के Valley of Flowers National Park को यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा मिला हुआ है. जुलाई से सितंबर तक यहां रंग-बिरंगे अल्पाइन फूल खिलते हैं, जो पहाड़ों को स्वर्ग जैसी खूबसूरती दे देते हैं.
अमेरिका
6 / 9अमेरिका में कार्लस्बैड फूलों के खेत और वॉशिंगटन के ट्यूलिप फेस्टिवल दुनियाभर के यात्रियों को आकर्षित करते हैं. स्प्रिंग सीजन में यहां लाखों फूल खिलते हैं और शानदार फोटोग्राफी का मौका देते हैं.
इटली
7 / 9इटली का टस्कनी और कैस्टेलुसियो क्षेत्र प्राकृतिक फूलों और हरियाली के लिए प्रसिद्ध हैं. यहां के खूबसूरत मैदान और पहाड़ियां यात्रियों को एक अलग तरह का सुकून देती हैं.
चीन
8 / 9चीन का लुओपिंग में सरसों जैसे दिखने वाले कैनोला फूलों के खेत दूर तक फैले रहते हैं. फरवरी और मार्च में पूरा इलाका सुनहरे पीले रंग से चमक उठता है.
दुबई
9 / 9दुबई में बना दुबई मिरेकल गार्डन दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल फूलों के बगीचों में गिना जाता है. यहां लाखों फूलों से बनी डिजाइन और शेप्स पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती हैं. (Image:Pexels)