Bharat Gaurav Tourist Train: अब ट्रेन से करें नेपाल दर्शन! IRCTC लेकर आया पशुपतिनाथ यात्रा का खास टूर पैकेज

Nepal Tourism: भारत-नेपाल के बीच पहली बार टूरिस्ट ट्रेन चलने वाली है, जिससे भारत से नेपाल घूमना काफी आसान हो जाएगा. इस ट्रेन की मदद से आप न सिर्फ नेपाल दर्शन कर सकेंगे, बल्कि होटल में रहना, बस सेवा, साइटसीइंग आदि हर तरह की सुविधा इस ट्रेन के पैकेज में मिलेगी. आइए जानते हैं कितना कै है पैकेज और क्या है इसका रूट?

IRCTC Nepal Tour Package

भारत से नेपाल कैसे घूमने जाएं? (Image: AI)

Irctc International Tour Package: भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों के लिए नई सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी तैयार कर रहा है. अब इसी दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने पहली बार भारत से नेपाल के लिए खास भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है. ‘पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा’ नाम की यह विशेष ट्रेन 12 जून को इंदौर से रवाना होगी. यह सिर्फ एक सामान्य ट्रेन यात्रा नहीं बल्कि पूरी तरह से तैयार टूर पैकेज होगा, जिसमें घूमना, ठहरना, खाना और स्थानीय यात्रा जैसी कई सुविधाएं शामिल रहेंगी. इससे यात्रियों को बिना किसी परेशानी के नेपाल की खूबसूरत और धार्मिक जगहों को देखने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन किन-किन जगहों से होकर गुजरेगी?

इस खास नेपाल यात्रा में यात्रियों को कई प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा. यात्रा लगभग 9 रात और 10 दिन की होगी.

  • काठमांडू Kathmandu की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक खूबसूरती.
  • पशुपतिनाथ मंदिर Pashupatinath Temple में दर्शन का अवसर.
  • पोखरा Pokhara की झीलें और पहाड़ी नजारे.
  • चितवन नेशनल पार्क Chitwan National Park में रोमांचक जीप सफारी.
  • मनकामना मंदिर Manakamana Temple तक रोपवे राइड का आनंद.

यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी खास मानी जा रही है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग

इस भारत गौरव ट्रेन में सफर करने वाले यात्री मध्य प्रदेश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ सकेंगे. इनमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और सतना जैसे स्टेशन शामिल हैं. ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी जैसी अलग-अलग श्रेणियों की सुविधा दी जाएगी. साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए दो रेस्टोरेंट कोच भी लगाए जाएंगे, जहां सफर के दौरान भोजन उपलब्ध रहेगा.

किराए में शामिल होंगी कई खास सुविधाएं

  • IRCTC ने इस टूर पैकेज को तीन अलग-अलग श्रेणियों में तैयार किया है. थर्ड एसी का किराया लगभग 62 हजार रुपये है.
  • वहीं, सेकंड एसी का करीब 76 हजार रुपये
  • और फर्स्ट एसी का लगभग 90 हजार रुपये रखा गया है.

इस पैकेज में ट्रेन यात्रा के साथ 3 स्टार होटल में ठहरने की सुविधा, शाकाहारी भोजन, एसी बसों से स्थानीय घूमना, ट्रैवल इंश्योरेंस, सुरक्षा और टूर गाइड जैसी सुविधाएं भी शामिल रहेंगी. इससे यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरा सफर ज्यादा आरामदायक बन जाएगा.

विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे इस खास नेपाल यात्रा की बुकिंग

अगर आप भी नेपाल की धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस खास ट्रेन यात्रा की बुकिंग आसानी से कर सकते हैं. टिकट और पैकेज की जानकारी IRCTC Tourism Website पर उपलब्ध है. इसके अलावा यात्री IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालयों से भी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. यह ट्रेन उन लोगों के लिए शानदार मौका साबित हो सकती है, जो कम समय में आरामदायक और यादगार विदेशी यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ