Delhi- UP ke Pass Kaha Ghumne Jaa Sakte Hain: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारा 40 से 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं (Heatwave) ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि रात के समय बार निकलने पर भी दोपहर की तरह गर्मी का एहसास होता है. ऐसे में हर कोई एसी वाले कमरों से निकलकर पहाड़ों की ठंडी गोद में जाने की सोचता है, जहां जाकर कुछ पल सुकून की जी सकें. अगर आप भी इस गर्मी से परेशान हैं और वीकेंड पर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जो दिल्ली-NCR से महज 5-6 घंटों की दूरी पर हो, तो उत्तराखंड के ये तीन डेस्टिनेशन आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं. यहां की ठंडी हवाएं और प्राकृतिक खूबसूरती आपको पल भर में तरोताजा कर देगी.
यह भी पढ़ें: Bharat Gaurav Tourist Train: अब ट्रेन से करें नेपाल दर्शन! IRCTC लेकर आया पशुपतिनाथ यात्रा
मसूरी
मई-जून की गर्मी में मसूरी आज भी पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है. नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के कारण अब आप यहां महज 3.5-4 घंटों में पहुंच सकते हैं. मसूरी का तापमान दिल्ली के मुकाबले 10-15 डिग्री कम रहता है, जो इसे हीटवेव से बचने का सबसे अच्छा ऑप्शन बनाता है. यहां आप केंपटी फॉल्स के ठंडे पानी में डुबकी लगा सकते हैं, मॉल रोड पर शाम की ठंडी हवाओं के बीच टहल सकते हैं या गन हिल पॉइंट से हिमालय की बर्फीली चोटियों का दीदार कर सकते हैं. यहां की हरियाली और बादलों की आवाजाही आपको गर्मी का अहसास तक नहीं होने देगी.
चकराता
अगर आप मसूरी की भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और बेहद ठंडी जगह की तलाश में हैं, तो चकराता रुख करें. देवदार और ओक के घने जंगलों से घिरा यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक शांति के लिए जाना जाता है. यहां का सबसे बड़ा आकर्षण ‘टाइगर फॉल्स’ है, जहां पहाड़ों से गिरता दूधिया पानी आपको हैरान कर देगा. चकराता की ऊंचाई और वहां मौजूद घनी हरियाली के कारण यहां की हवाएं काफी ठंडी होती हैं.
ऋषिकेश
भले ही ऋषिकेश एक हिल स्टेशन नहीं है, लेकिन गंगा नदी के किनारे होने के कारण यह गर्मी में राहत पाने का एक बेहतरीन जगह है. ऋषिकेश में बहने वाली गंगा का पानी बर्फीला होता है, जो तपती गर्मी में शरीर आराम देता है. यहां आप ‘रिवर राफ्टिंग’ का आनंद ले सकते हैं. साथ ही यहां कई शानदार नजरें देखने को मिल जाते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा के पास बसे ये खूबसूरत हिल स्टेशन देंगे गर्मी से राहत, सुबह निकलें और रात तक लौट
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
12 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
13 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
28 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
30 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
33 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
35 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
36 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
44 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
46 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines