हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मई में भी पहननी पड़ेगी जैकेट! भारत की इन 4 जगहों पर तपती गर्मी में भी मिलेगी दिसंबर वाली ठंड, जल्दी पैक करें बैग

Best Hill station For Summer: भारत के कई हिस्सा में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, जिससे सुकून पाने के लिए लोग पहाड़ों पर जाने का प्लान बना रहे हैं. यही प्लानिंग सबसे मुश्किल होती है, जिसमें लोग तय नहीं कर पाते हैं कि वह कहां जाएं? इस स्टोरी में हम आपको 4 सबसे बेस्ट जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको इस मई जरूर जाना चाहिए.

विज्ञापन
गर्मी में कहां घूमने जाएं? (Image: NEWS24)

Best Summer Travel in India: मई की तेज धूप और गर्म हवाएं अक्सर लोगों को परेशान कर देती हैं, ऐसे में हर किसी का मन करता है कि कहीं ऐसी जगह चला जाए, जहां ठंडी हवा, हरियाली और सुकून भरा माहौल मिले. लेकिन इस प्लानिंग में सबसे मुश्किल काम होता है कहां जाएं? अगर आप भी गर्मी से बचकर कुछ दिनों के लिए ठंडक का आनंद लेना चाहते हैं, तो पहाड़ों की ओर जाना सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है. दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगहें हैं, जहां मई में भी मौसम बेहद सुहावना रहता है और इस चुभती गर्मी से बचने के लिए वह जगहें सबसे बेस्ट हैं.

यह भी पढ़ें: भारत के इन 5 बांधों पर मिलती है बोटिंग की मजेदार राइड, टूरिस्ट्स के फेवरेट स्पॉट

कुफरी

हिमालय की गोद में बसा कुफरी एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी ठंडी हवा और हरियाली के लिए जाना जाता है. यहां का मौसम मई में भी काफी ठंडा और आरामदायक रहता है. एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए ट्रेकिंग के रास्ते और मशहूर फन वर्ल्ड जैसे आकर्षण मौजूद हैं. साथ ही, यह शिमला के पास होने के कारण यात्रा को और भी खास बना देता है.

विज्ञापन

नैनीताल

नैनीताल उत्तराखंड का एक बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी खूबसूरत नैनी झील के लिए जाना जाता है. चारों ओर पहाड़ों से घिरी यह जगह मई के महीने में भी ठंडी और सुकून भरी रहती है, इतना ही नहीं कई बार मई के महीने में यहां सुकून वाली बारिश भी होती है जो इस जगह की खूबसूरत में चार चांद लगा देती है. यहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं, मॉल रोड पर घूम सकते हैं और शांत माहौल में कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं. यह परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है.

मनाली

मनाली उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है, जो ठंड के साथ-साथ एडवेंचर भी चाहते हैं. बर्फ से ढकी चोटियां, बहती ब्यास नदी और हरियाली से भरे जंगल यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. मई में भी यहां का मौसम ठंडा और ताजगी भरा रहता है. ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज इस जगह को युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती हैं.

विज्ञापन

लद्दाख

अगर आप कुछ अलग और यादगार अनुभव चाहते हैं, तो लद्दाख की यात्रा जरूर करें. ऊंचे पहाड़, साफ नीला आसमान और बर्फ से ढके नजारे इसे बेहद खास बनाते हैं. यहां आप बाइक राइड, ट्रेकिंग और रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं. साथ ही, लद्दाख की अनोखी संस्कृति और शांत वातावरण आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास कराता है, जहां जाना हर किसी का सपना होता है.

यह भी पढ़ें: यूरोप की नंबर 1 डेस्टिनेशन है यह जगह, एफिल टावर को भी छोड़ा पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola