यूरोप की नंबर 1 डेस्टिनेशन है यह जगह, एफिल टावर को भी छोड़ा पीछे

Europe's Most Visited Attractions: यूरोप की सबसे शानदार जगहों में इस ट्रेवल डेस्टिनेशन का नाम आता है. बच्चों और बड़ों सभी की फेवरेट जगह है यह डेस्टिनेशन. ऐसे में आप भी इसे अपनी ट्रेवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Europe Travel Guide
1 / 7

Best Tourist Destination In Europe: अगर आप भी यूरोप की यात्रा का प्लान बना रहे हैं या सोच रहे हैं गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ कहीं घूम आएं तो यूरोप की सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगह जा सकते हैं. नहीं नहीं, यह एफिल टावर या कोलोसियम नहीं है बल्कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित डिजनीलैंड (Disneyland) है. सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी डिजनीलैंड का लुत्फ उठाने दुनिया के कोने-कोने से यहां आते हैं.

विज्ञापन

जादुई अनुभव देता है यह थीम पार्क

जादुई अनुभव देता है यह थीम पार्क 2 / 7

डिजनीलैंड थीम पार्क की शुरुआत 1992 में हुई थी जिसके बाद से अबतक यहां करोड़ों लोग घूमने आ चुके हैं. डिजनीलैंड में 2 मुख्य थीम पार्क हैं डिजनीलैंड पार्क और वॉल्ट डिजनी स्टूडियो पार्क. यहां आने पर आपको महसूस होगा जैसे आप किसी जादुई दुनिया में कदम रख चुके हैं.

विज्ञापन

स्लीपिंग ब्यूटी कैसल है लोगों का फेवरेट

स्लीपिंग ब्यूटी कैसल है लोगों का फेवरेट3 / 7

डिजनीलैंड के मुख्य आकर्षणों में स्लीपिंग ब्यूटी कैसल पहले नंबर पर आता है. लोग इस महल की खूबसूरती के कायल हो जाते हैं. इसके अलावा एडवेंचर आइलैंड, फैंटसी लैंड और डिस्कवरी लैंड हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं.

स्पेशल राइड्स रोमांच से भरी हैं

स्पेशल राइड्स रोमांच से भरी हैं 4 / 7

पाइरेट्स ऑफ द करैबियन और स्टार वॉर्स हाइपरस्पेस माउंटेन जैसी राइड्स रौमांच के शौकीनों के लिए ही बनी हैं. इन राइड्स का लुत्फ उठाना अपनेआप में ही एक अलग अनुभव है.

विज्ञापन

बन सकते हैं सुपरहीरो की दुनिया का हिस्सा

बन सकते हैं सुपरहीरो की दुनिया का हिस्सा 5 / 7

वॉल्ट डिजनी स्टूडियो पार्क में आप फिल्मों के पीछे के जादू को देख सकते हैं. इतना ही नहीं, आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप मार्वल एवेंजेर्स की दुनिया का हिस्सा बन गए हैं.

यहां होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग विलेज भी है

यहां होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग विलेज भी है6 / 7

डिजनीलैंड अपनी ही एक अलग दुनिया है जहां आपको सबकुछ मिलेगा. यहां आप डिजिनी थीम्स होटल और रेस्टोरेंट्स के अलावा शॉपिंग विलेज जा सकते हैं और शॉपिंग कर सकते हैं. यहां हर चीज आपको टॉप क्लास मिलती है.

विज्ञापन

परिवार के साथ बनाएं ट्रिप

परिवार के साथ बनाएं ट्रिप 7 / 7

अगर आप भी यूरोप की सैर पर निकलना चाहते हैं तो डिजनीलैंड को भी अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर लीजिए. दिनभर घूमने के बाद यहां आप रात के समय भव्य आतिशबाजी का भी मजा ले सकते हैं. आपकी यूरोप ट्रिप यहां आकर पूरी हो जाएगी. All image credits - Pexels

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन