भारत के इन 5 बांधों पर मिलती है बोटिंग की मजेदार राइड, टूरिस्ट्स के फेवरेट स्पॉट

Best Boating Places: अगर आप इस बार कुछ नया और अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो इन बांधों पर बोटिंग ट्राई जरूर करें. ये जगहें ना सिर्फ आपको रिलैक्स करेंगी बल्कि यादगार ट्रिप भी देंगी. 

Best Boating Places
1 / 6
Best Boating Places

Best Bandh Places: गर्मियों में कहीं बाहर जाने का मन नहीं करता, लेकिन अगर मौसम अच्छा है तो हरे भरे मैदान या बोटिंग करने का मन करता है. वैसे ही भारत में कई ऐसे खूबसूरत बांध हैं, जहां सिर्फ पानी जमा नहीं होता बल्कि टूरिज्म का शानदार एक्सपीरियंस भी मिलता है. खास बात ये है कि इन जगहों पर आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं. अगर आप गर्मियों में किसी ठंडी और सुकून भरी जगह की तलाश में हैं तो यह जगह बेस्ट हैं.

विज्ञापन

नागार्जुन सागर बांध

नागार्जुन सागर बांध2 / 6

यह बांध दक्षिण भारत की कृष्णा नदी पर बना हुआ है और अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यहां बोटिंग का अनुभव बेहद खास होता है, खासकर जब आप आसपास की पहाड़ियों और हरियाली के बीच पानी में सफर करते हैं.

विज्ञापन

तेहरी बांध

तेहरी बांध3 / 6

उत्तराखंड में स्थित ये बांध भारत का सबसे ऊंचा बांध माना जाता है. यहां बनी झील में एडवेंचर बोटिंग, स्पीड बोट और जेट स्की जैसे कई ऑप्शन मिलते हैं. आप यहां पर एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स और हिमालयी व्यू के साथ एंजॉय करें.

भाखड़ा नांगल बांध

भाखड़ा नांगल बांध4 / 6

सतलुज नदी पर बना ये बांध देश के सबसे प्रसिद्ध बांधों में से एक है. यहां गोबिंद सागर झील में बोटिंग का मजा लिया जा सकता है. शांत पानी और शानदार व्यू के साथ खूब फोटोग्राफी करें.

विज्ञापन

सरदार सरोवर बांध

सरदार सरोवर बांध5 / 6

नर्मदा नदी पर बना ये बांध टूरिज्म के लिहाज से भी काफी लोकप्रिय है. यहां बोटिंग के साथ-साथ आसपास के आकर्षण भी आपको बांध कर रखते हैं. बोटिंग और क्रूज राइड का लुत्फ उठाएं और स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार करें.

हिराकुड बांध

हिराकुड बांध6 / 6

ओडिशा में स्थित ये बांध दुनिया के सबसे लंबे बांधों में से एक है. यहां की विशाल झील में बोटिंग करना किसी एडवेंचर से कम नहीं. आप लंबी और विशाल झील में बोटिंग करने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन