Best Hill Stations Before Monsoon: बारिश आने से ठीक पहले का समय घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम ना ज्यादा गर्म होता है और ना ही भारी बारिश की परेशानी होती है. पहाड़ों में इस समय हल्की ठंडी हवा, साफ आसमान और शानदार नजारे देखने को मिलते हैं. यही वजह है कि ट्रैवल लवर्स इस सीजन को ‘प्री-मानसून ट्रिप’ के लिए परफेक्ट मानते हैं, जहां आप आराम और एडवेंचर दोनों का मजा ले सकते हैं. आइए हम आपको ऐसी ही 4 जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: मॉनसून से पहले ही घूम डालें ये बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन, खूबसूरत नजारे देख वापस आने का
शिमला
Shimla मानसून से पहले घूमने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है. यहां का मौसम इस समय बेहद सुहावना रहता है और यहां मॉल रोड, रिज और कुफरी जैसे आसपास के स्पॉट्स घूमने में अलग ही मजा आता है. यहां के हरियाली से भरे पहाड़ और ठंडी हवाएं आपको शहर की गर्मी और तनाव से तुरंत राहत दिलाएगी. यहां आप परिवार, दोस्त या अकेले भी आ सकते हैं.
ऊटी
Ooty को क्वीन ऑफ हिल्स’ कहा जाता है और यह नाम इसे पूरी तरह सूट करता है. मानसून शुरू होने से पहले यहां का मौसम बेहद फ्रेश और ठंडा रहता है. चाय के बागान, खूबसूरत झीलें और शांत वातावरण इसे कपल्स और फैमिली दोनों के लिए एक परफेक्ट हॉलिडे स्पॉट बनाते हैं.
दार्जिलिंग
Darjeeling अपने शानदार व्यू और ठंडी हवा के लिए जाना जाता है. यहां से कंचनजंगा की बर्फीली चोटियों का नजारा देखना एक अलग ही अनुभव होता है. टॉय ट्रेन की सवारी, चाय के बागानों में घूमना वहां बैठना कर वातावरण की खूबसूरती में सुकून का एक अलग ही एहसास होता है. शांत माहौल इसे मानसून से पहले घूमने के लिए एक यादगार जगह बनाते हैं.
मसूरी
Mussoorie हमेशा से ही ट्रैवलर्स की पसंदीदा जगह रही है. यहां का सुहावना मौसम, केम्प्टी फॉल्स, गन हिल और मॉल रोड जैसे आकर्षण हर किसी को पसंद आते हैं. मानसून से पहले यहां घूमने का मजा दोगुना हो जाता है क्योंकि उस समय भीड़ कम और मौसम ज्यादा फ्रेश होता है.
यह भी पढ़ें: भारत का सबसे बड़ा हिल स्टेशन कौन सा है? हर मौसम में लगती है पर्यटकों की भारी भीड़
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
11 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
28 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines