अमरनाथ यात्रा के लिए नई गाइडलाइंस जारी, कौन-कौन नहीं जा सकते? क्या कागजात जरूरी

Amarnath yatra, guidelines and checklist: जून के आखिरी हफ्ते में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में सरकार की तरफ से यात्रा को लेकर जरूरी गाइडलाइन्स शेयर किया गया है।

amarnath yatra

amarnath yatra

विज्ञापन

Amarnath yatra guidelines: अमरनाथ यात्रा 2024 के रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 जून 2024 से यात्रा की शुरुआत होगी, जो 19 अगस्त तक यानी राखी से पहले खत्म में हो जाएगी। इसे लेकर सरकार की तरफ से कुछ जरूरी गाइडलाइन्स शेयर हुए हैं। जानिए अमरनाथ यात्रा के दौरान आपको किन नियमों को फॉलो करना चाहिए और अपने साथ किन चीजों को साथ रखना चाहिए।

गाइडलाइन्स में क्या कहा गया

सरकार की तरफ से अमरनाथ यात्रा को लेकर कुछ जरूरी गाइडलाइन्स  जारी किए गए हैं। इस गाइडलाइन्स के अनुसार गर्भवती महिलाएं, 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 70 साल से ज्यादा उम्र  को लोग इस यात्रा में रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकते। इसके अलावा यात्रा में जाने से पहले आधार कार्ड,वोटर आईडी जैसे डाक्यूमेंट जरूर साथ ले जाएं।

Advertisment

हेल्थ सर्टिफिकेट जरूर बनवा लें

अमरनाथ यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को साथ में हेल्थ सर्टिफिकेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए यात्रियों को पहले से ही किसी भी सरकारी अस्पताल या मेडिकल इंस्टीट्यूट में जाकर डॉक्टर से हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करवाना होगा। हेल्थ सर्टिफिकेट को पहले से बनवा कर रखने का कोई फायदा नहीं मिलेगा। 8 अप्रैल के बाद बना हुआ हेल्थ सर्टिफिकेट ही मान्य होगा।

जानिए यात्रा के रजिस्ट्रेशन से जुड़े डिटेल्स

यात्रा में शामिल होने के लिए एक व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 250 रुपए खर्च करने होंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको फॉर्म में फोटो, ग्रुप लीडर का नाम, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी डिटेल्स फिल करना होगा। वही चाहें तो घर बैठे भी ऑफिशल वेबसाइट या ऐप से भी यात्रा में शामिल होकर अमरनाथ धाम का दर्शन कर सकते हैं।

कैसे करें ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में मुश्किल होती है तो ऑफलाइन भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक,  पंजाब नेशनल बैंक, यस बैंक में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वही यात्रा के लिए अधिक जानकारी के लिए आप अमरनाथ श्राइन बोर्ड की  jksasb.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ