CC Vs EC Train Coach: इंडियन रेलवे में सफर करना आसान है. आप अपने बजट के हिसाब से कोच को बुक कर सकते हैं और अपना सफर एंजॉय कर सकते हैं. हालांकि, कई पार सफर बहुत लंबा हो जाता है और बैठे बैठे कमर में दर्द होने लगता है. इसलिए हमेशा टिकट बुक टाइम के हिसाब से करना चाहिए. टिकट बुक करते वक्त भारतीय रेलवे में सफर करते समय अक्सर टिकट बुक करते वक्त CC और EC जैसे ऑप्शन सामने आते हैं. कई लोगों को यह समझ नहीं आता कि दोनों में क्या फर्क है और लंबी यात्रा के लिए कौन सा कोच बेहतर रहेगा. आइए इस लेख में आपकी ये कन्फ्यूज भी दूर कर देते हैं और बताएंगे कि लंबे सफर के लिए कौन सा कोच बेस्ट रहेगा.
इसे भी पढ़ें- डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना होगा पूरा, भारत की इन जगहों पर कम बजट में मिलेगा लग्जरी फील
सीसी क्या होता है?
सीसी का मतलब होता है चेयर कार. यह कोच आमतौर पर डे-ट्रैवल यानी दिन के सफर के लिए बनाया जाता है. अगर आप दिन का सफर कर रहे हैं तो सीसी बुक किया जा सकता है. आपको यह कोच शताब्दी, जन शताब्दी और इंटरसिटी ट्रेनों में मिलेगा.
सीसी कोच की पहचान कैसे करें?
- इस कोच की सीटिंग अरेंजमेंट में एक तरफ 3 और दूसरी तरफ 2 सीटें होती हैं.
- यह कोच आरामदायक होता है, लेकिन इसमें ज्यादा स्पेस नहीं होता.
- इस कोच में एसी की सुविधा मौजूद होती है और टिकट की कीमत भी कम होती है.
ईसी क्या होता है?
ईसी का मतलब होता है एक्यूटिव चेयर कार. यह सीसी का प्रीमियम वर्जन होता है. इसमें सीट ही होती है, लेकिन ज्यादा आरामदायक होती हैं. इसमें बहुत ही आसानी से लंबा सफर तय किया जा सकता है.
ईसी कोच की पहचान कैसे करें?
- इसमें सीटिंग अरेंजमेंट दोनों तरफ दो लोगों के लिए रखी जाती है, ताकि लोगों को ज्यादा स्पेस मिले.
- इस कोच की सीटें ज्यादा चौड़ी और आरामदायक होती हैं. इसलिए लंबा सफर तय करना आसान हो जाता है.
- यहां पर आपकी फूड और सर्विस क्वालिटी बेहतर मिल जाएगी, लेकिन टिकट कीमत ज्यादा होती हैं.
लंबे सफर के लिए कौन सा कोच बेहतर?
अगर आपका सफर 6 घंटे तक का है तो सीसी कोच अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यह किफायती है और आराम भी ठीक मिलता है. अगर सफर 6 घंटे से ज्यादा का है या आप ज्यादा आराम चाहते हैं तो ईसी कोच बेहतर रहेगा. इसके अलावा, आप अपने बजट के हिसाब से कोच बुक कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कम दूध में कड़क और मलाईदार चाय कैसे बनाएं? यहां जानिए किन सामग्रियों का करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
52 mins agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
2 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
4 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
8 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
23 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines