Towel Using Mistakes: नहाने के बाद शरीर पर तौलिया लपेटना आम बात है। ऐसा करते हुए आपने कई लोगों को देखा होगा। लेकिन ऐसा करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां.. नहाने के बाद शरीर पर तौलिया लपेटना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि इस दौरान तौलिया में कई खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। तौलिये में पाए जाने वाले बैक्टीरिया आपके शरीर में कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। इससे आपको फूड प्वाइजनिंग और डायरिया जैसी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि तौलिया का सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें और बैक्टीरिया की चपेट में आने से कैसे बचें।
बरतें सावधानी
नहाने के बाद हर कोई तौलिया का इस्तेमाल करते हैं और करना भी चाहिए लेकिन अगर आपने तौलिया का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आपको बता दें कि नहाने के बाद शरीर में तौलिया लपेटना थोड़ा रिस्की है, ऐसा इसलिए कि इसमें काफी खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं। क्योंकि हम तौलिये को रोजाना साफ नहीं करते ऐसे में इसमें कीटाणु जमा होने की संभावना बढ़ जाती है, जो कई तरह की बीमारियां फैलाने का काम करती है। इससे डायरिया और फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
क्या है परेशानी
जब आप नहाने के बाद शरीर पोछने के लिए तौलिया का इस्तेमाल करते हैं तो शरीर के गीले होने के कारण इसमें नमी आ जाती है, जिससे तौलिया गिला हो जाता है। इसके बाद उसमें बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। वहीं गिले तौलिया में बैक्टीरिया बहुत जल्दी से पनपते हैं और जब अगली बार आप उसी तौलिये का इस्तेमाल करेंगे तो यही किटाणु आपके शरीर में प्रवेश कर जाएंगे और बीमारियां फैलाएंगे।
इस तरह बीमारी को दें मात
अगर आप तौलिया के इस्तेमाल के कारण बैक्टीरिया के चपेट में आ रहें हैं तो आपको इसे हफ्ते में एक बार जरूर डिटर्जेंट से धोना चाहिए। इससे तौलिया पर जमी गंदगी और कीटाणु साफ हो जाएंगे। साथ ही शरीर को पोंछने के तुरंत बाद ही इसे धूप में सुखने के लिए डाल दें। ऐसा करने से तौलिये में नमी बरकरार नहीं रहेगी और कीटाणु पैदा नहीं होंगे।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
3 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
14 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines