Winter Skin care Tips: इन घरेलु नुस्खों से सर्दी में पाएं ग्लोइंग क्लीन, सब पूछेंगे इस चमकदार त्वचा का राज़
Edited By Niharika Gupta

winter skin care tips
Edited By Niharika Gupta

winter skin care tips
Winter Skin care Tips: सर्दियों में त्वचा का निखार कम होने लगता है। स्किन ड्राई होना शुरू हो जाती है। ऐसे में हमे एक ऐसे नुस्खे की जरुरत होती है जो हमारे लिए फायदेमंद हो और घरेलु हो ताकि केमिकल वाले स्किन प्रोडक्टस से हमारी त्वचा को हानि न पहुंचे।
इन दिनों धूल-मिट्टी, प्रदूषण, सूरज की किरणों का भी स्किन पर नेगेटिव असर पड़ता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फायदेमंद नुस्खे बताएंगे जिससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और चमकदार बनेगी और सभी आपसे इस राज के बारे में पूछेंगे। यदि आप केमिकल्स वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके थक गए है। जिसकी वजह से आपकी सुन्दर और कोमल त्वचा खुरदुरी हो रही है तो हमारे यह घरेलु स्किन केयर टिप्स जरूर फॉलो करे इससे आप फायदे में रहेंगे।
ठंड के मौसम की बात ही अलग होती है। गुलाबी सर्द सुबह, ठंडी-ठंडी हवा और नर्म-मुलायम धूप किसे पसंद नहीं होती। सर्दियां शरीर में एक ऊर्जा भर देती है और विभिन्न प्रकार के गरमा गर्म खाने का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन जितना सुहाना यह मौसम लगता है उतनी ही त्वचा के लिए परेशानी भी लेकर आता है। सर्द हवाओं की वजह से त्वचा नमी खोने लगती है और रूखी व बेजान हो जाती है। ऐसे में सर्दियों में ब्यूटी टिप्स के रूप में लोग तरह-तरह की क्रीम व लोशन इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका खास फर्क नहीं पड़ता। इसलिए, हम घरेलू नुस्खे आजमाने की सलाह देंगे।
कई कॉस्मेटिक चीजे बनाने में ग्लिसरीन का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि कई साबुन कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट का ग्लिसरीन का उपयोग करने का दावा करती हैं। ऐसे इसलिए, क्योंकि यह रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।
ठंड का मौसम त्वचा को रूखा कर देता है और साथ ही साथ आपकी त्वचा को अंदरूनी नुकसान भी पहुंचाता है. त्वचा में नमी बनाए रखने व इसे स्वस्थ रखने के लिए खूब पानी पीएं। यह शरीर की अशुद्धियों को भी बाहर निकाल देती है.
और पढ़िए – Winter Vegetable: इस सब्जी को सलाद में शामिल करिए, सर्दियों में सेहत भी बनेगी, कमजोरी दूर होगी
सर्दियों में रोजाना नारियल के तेल से मालिश करने से भी त्वचा में कोमलता और निखार आ सकता है।
जरूरत के अनुसार वैसलीन
मॉइस्चराइजर के रूप में रूखी त्वचा पर पेट्रोलियम जेली (वैसलीन) लगाएं।
सर्दियों में ब्यूटी टिप्स में फटी या रूखी त्वचा का उपाय करने के लिए वैसलीन का उपयोग करने की भी सलाह दी जाती है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: