Independence Day Mehndi Designs: स्वतंत्रता दिवस पर लगाएं तिरंगा-थीम मेहंदी, हर कोई करेगा तारीफ

Mehndi Designs: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा-थीम मेहंदी डिजाइन आपके लुक में देशभक्ति का खूबसूरत रंग भर सकती हैं. अगर आप चाहें तो सिंपल डिजाइन या फुल हैंड मेहंदी सेलेक्ट कर सकती हैं. इसमें आप तिरंगा या ध्वज डिजाइन करवा सकती हैं.

Independence Day Mehndi Designs

तिरंगा फ्लोरल मेहंदी डिजाइन. Image Credit- News24

विज्ञापन

Independence Day Mehndi Designs: 15 अगस्त सिर्फ देशभक्ति का जश्न मनाने का दिन नहीं है, बल्कि अपनी संस्कृति को खूबसूरती से दिखाने का भी अवसर है. अगर इस स्वतंत्रता दिवस पर आप अपने लुक को और खास बनाना चाहती हैं तो तिरंगा-थीम मेहंदी डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इन डिजाइनों में भारत के राष्ट्रीय ध्वज, अशोक चक्र और देशभक्ति से जुड़ी चीजों को बेहद खूबसूरत अंदाज में बना सकती हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन जिसमें तिरंगा की थीम को बढ़ावा दिया जा सकता है.  

इसे भी पढ़ें- अब बेकार टायर में उगाया जा सकता है हरा प्याज, स्टेप बाय स्टेप जानिए पौधा लगाने का तरीका

Advertisment

तिरंगा फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट मेहंदी पसंद है तो फ्लोरल पैटर्न के साथ तिरंगे की थीम वाला डिजाइन सेलेक्ट करें. इसमें फूलों और पत्तियों के बीच तिरंगे की झलक दी जाती है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती है. आप तिरंगे की झलक न लेकर अशोक चक्र को भी डिजाइन करवा सकती हैं. इससे आपको बहुत ही अच्छा लुक मिलेगा. 

अशोक चक्र मेहंदी डिजाइन

अशोक चक्र भारतीय तिरंगे का सबसे खास हिस्सा है. आप अपनी हथेली के बीच में अशोक चक्र बनवाकर उसके चारों ओर पारंपरिक बेल और फूलों की डिजाइन बनवा सकती हैं. यह डिजाइन देशभक्ति का खूबसूरत मैसेज देता है. आप अपने हिसाब से अशोक चक्र के साथ डिजाइन बना सकती हैं, जिसमें फूल-पत्तियां शामिल हैं. 

फिंगर मेहंदी विद तिरंगा पैटर्न

अगर आपको हैवी मेहंदी पसंद नहीं है तो सिर्फ उंगलियों पर मिनिमल डिजाइन बनवाएं. उंगलियों पर तिरंगा पैटर्न और छोटी-छोटी देशभक्ति से रिलेटेड चीजों को डिजाइन करवाएं. आप मूर्ति, लाल किले की मीनार को भी अपने डिजाइन में शामिल कर सकती हैं. यह मेहंदी हर डिजाइन के साथ अच्छी लगेगी. 

विज्ञापन

फुल हैंड देशभक्ति मेहंदी

शादी या किसी बड़े प्रोग्राम की तरह अगर आप फुल हैंड मेहंदी लगाना चाहती हैं तो उसमें तिरंगा, अशोक चक्र, इंडिया गेट, मोर और पारंपरिक भारतीय मोटिफ्स को शामिल कर सकती हैं. यह डिजाइन बेहद रॉयल लुक देता है और आपके हाथ को और सुंदर बनाता है. यह 15 अगस्त के फंक्शन के लिए भी काफी अच्छी रहती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ