हरी मिर्च और धनिया को महीनेभर रखना है ताजा तो आज ही करें यह काम, जल्दी नहीं होंगे खराब
बरसात के मौसम में अगर कोई चीज सबसे जल्दी खराब होती है तो वो है हरी मिर्च और धनिया. हर दिन इनका इस्तेमाल नहीं होता और ज्यादा दिन रखने पर अगर ये खराब हो जाते हैं तो यहां जानिए ऐसी ट्रिक जिससे आप धनिया-मिर्च को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं.

Keeping Coriander Leaves Fresh: बरसात के मौसम में हर तरफ पानी और हवा में नमी होती है जिससे बाजार से धनिया-मिर्च घर लाए जाएं तो कुछ ही दिनों में खराब हो जाते हैं. बहुत से लोग इस तरह आयदिन धनिया और मिर्च खराब होने से परेशान हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि इन्हें लंबे समय तक ताजा कैसे रखा जाए. ऐसे में यहां जानिए यह कैसे होगा. यहां बताए तरीके से धनिया (Dhaniya) और मिर्च को आप लंबे समय तक फ्रेश रख सकेंगे और जैसे चाहे वैसे इस्तेमाल भी कर पाएंगे.
पानी के जार में रखें धनिया
2 / 7धनिया को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए आप धनिया की जड़ों को पानी में डुबोकर रख सकते हैं. एक जार में पानी लें और इसमें धनिया की डंडियों को डुबोकर रख दें. धनिया ताजा रहता है.
पेपर टावल में लपेटे
3 / 7किसी मोटे टिशू या पेपर टावल में धनिया को लपेटकर रखने पर भी यह ताजा रह सकता है. इससे धनिया में मौजूद एक्सेस पानी हटता है और वो जल्दी गलता नहीं है.
एयरटाइट कंटेनर भी है ऑप्शन
4 / 7धनिया जल्दी खराब ना हो इसके लिए आप उसे साफ करके किसी एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं. कंटेनर पर पेपर टावल या टिशू बिछाएं और उसके बाद इसमें धनिया रखें.
हरी मिर्च की हटाएं डंठल
5 / 7हरी मिर्च की डंडी या डंठल को निकालकर इसे फ्रिज में रखा जाए तो यह जल्दी खराब नहीं होती हैं. इस डंठल में नमी रह जाती है जिससे मिर्च जल्दी खराब हो जाती है. ऐसे में डंडी निकाल देने पर मिर्च जल्दी खराब नहीं होती है.
धोकर और सुखाकर रखें
6 / 7हरी मिर्च को धोकर और सुखाकर रखा जाए तो इसे फ्रिज में लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है. नमी रहने पर मिर्च जल्दी खराब होती है. इसीलिए सुखाकर रखने पर फायदा दिखता है.
कंटेनर में रखें
7 / 7हरी मिर्च को एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं. कंटेनर के नीचे पेपर टावल बिछाकर रखें और उसपर ये मिर्च डालें. इस डिब्बे को बंद करके स्टोर कर सकते हैं. यह भी पढ़ें - मक्के से बनने वाला पॉपकॉर्न थिएटर में कैसे बन जाता है ‘लग्जरी स्नैक’? जानिए इसकी पूरी कहानी