अब बेकार टायर में उगाया जा सकता है हरा प्याज, स्टेप बाय स्टेप जानिए पौधा लगाने का तरीका

Green Onion Planting Tips: आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर हरे प्याज का पौधा लगाया जा सकता है. इसके लिए आपको गमले की नहीं, बल्कि पुराने टायर की जरूरत पड़ेगी. बाकी सामान आपको आसानी से मिल जाएगा.

Green Onion Planting Tips
1 / 6
Green Onion Planting Tips

गार्डनिंग करने के शौकीन हमेशा नए पौधे लगाने की फिराक में रहते हैं. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं और पौधे लगाने के नए तरीके तलाश रहे हैं तो इस बार गमले के बजाय पुराने टायर का इस्तेमाल करें. अगर आपके घर में पुराने और बेकार टायर पड़े हैं और उन्हें फेंकने की सोच रहे हैं तो अब ऐसा न करें. ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल लोग गार्डनिंग के लिए पुराने टायरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें पौधे की ग्रोथ बहुत ही अच्छी होती है.

विज्ञापन

सबसे पहले करें ये काम 

सबसे पहले करें ये काम 2 / 6

सबसे पहले आपको पुराना टायर प्लांटिग के लिए तैयार करना है. पौधा लगाने से पहले इसे साफ करें, ताकि धूल-मिट्टी को हटाया जा सके. इसके बाद टायर को ऐसी जगह पर रखें, जहां कम से कम 6 घंटे तक धूप आती हो. फिर पेंट करके टायर को रख दें. इसे भी पढ़ें- हरी मिर्च और धनिया को महीनेभर रखना है ताजा तो आज ही करें यह काम, जल्दी नहीं होंगे खराब

विज्ञापन

मिट्टी का मिश्रण तैयार करें

मिट्टी का मिश्रण तैयार करें3 / 6

हरा प्याज का पौधा लगाने के लिए अच्छी क्वालिटी की मिट्टी चाहिए होगी. इसलिए आप ऐसी मिट्टी को सेलेक्ट करें, जिसमें पानी निकलने का रास्ता बन पाए. आप 50-50 मिट्टी लें और बगीचे और गोबर को मिलाएं. अच्छी ग्रोथ के लिए कोकोपीट भी मिलाया जा सकता है.

हरा प्याज कैसे लगाएं?

हरा प्याज कैसे लगाएं? 4 / 6

अगर आपके पास हरे प्याज की जड़ों वाला हिस्सा है तो उसे दोबारा आसानी से लगाया जा सकता है. आप प्याज के छोटे बल्ब या बीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद जड़ों को मिट्टी में दबाएं लेकिन हरे हिस्से को बाहर रहने दें.

विज्ञापन

पानी देने का सही तरीका

पानी देने का सही तरीका5 / 6

हरा प्याज ज्यादा पानी पसंद नहीं करता. जब मिट्टी का ऊपरी हिस्सा सूखी महसूस हो, तभी पानी दें. बरसात के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि टायर में पानी जमा न हो. हर 15 से 20 दिन में एक बार जैविक खाद या वर्मी कम्पोस्ट डालें.

कब करें कटाई?

कब करें कटाई?6 / 6

पौधा लगाने के लगभग 30 से 45 दिनों बाद हरा प्याज इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है. आप जरूरत के हिसाब से ऊपर की हरी पत्तियां काट सकते हैं या पूरा पौधा निकाल सकते हैं. पौधा निकालने के बाद आपको प्याज को पानी देते रहना है. इसे भी पढ़ें- कान के अंदर जमा मैल कैसे निकालें? जानिए किस तरह Ear Wax नरम होकर आ जाएगी बाहर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन