News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
How To impress a girl: क्या आप भी किसी लड़की का दिल जीतना चाहते हैं? हर लड़का चाहता है कि उसकी जिंदगी में एक ऐसी लड़की आए जिसे वह अपनी दिल की बात बता सकें और उसके साथ अपना फ्यूचर प्लान कर सकें। इसके लिए वह अपने पसंद की लड़की को काफी इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं लेकिन कई बार वह असफल हो जाते हैं। ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी क्वालिटीज जो लड़कियों को लड़कों में काफी पसंद होती है।
अक्सर लड़कियों को जिम्मेदार, समझदार, इंटेलिजेंट और मेच्योर लड़के पसंद होते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर लड़की को अपने पार्टनर में ये क्वालिटीज चाहिए हो। आइए जानते हैं उन क्वालिटीज के बारे में जो हर लड़की को एक लड़के में पसंद होती है।
रिस्पेक्ट करने वाले लड़के
कौन नहीं चाहता कि लोग उसकी रिस्पेक्ट करें। हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसकी रिस्पेक्ट करे। अगर आप भी एक लड़की का मान-सम्मान करेंगे तो वो आपको जरूर पसंद करेंगी।
केयरिंग पार्टनर
अगर आप भी किसी लड़की को इम्प्रेस करने की सोच रहे हैं तो ध्यान रहे लड़कियों को वो लड़के बहुत पसंद होते हैं जो उनकी केयर करें और उनका ध्यान रखें और जो मुश्किल हालातों में उनका साथ दें।

सच बोलने वाले लड़के
लड़कियों को झूठ बोलने वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं। उन्हें एक ऐसा लड़का पसंद होता है जो उनसे सच बोलें। मान लीजिए आपने किसी वजह से लड़की से झूठ बोला और उन्हें सच का पता चल जाए, तो ऐसे में उनका विश्वास आप पर कम हो जाएगा इसलिए झूठ बोलने से बचें।
फैमली के साथ रहने वाले लड़के
जो लड़के अपनी फैमिली को साथ लेकर चलते हैं लड़कियों के ऐसे लड़के काफी पसंद होते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि लड़कियों को वो लड़के पसंद नहींं होते हैं जो अपने परिवार को प्यार करें लेकिन ये बिल्कुल भी सच नहीं है। लड़कियों को परिवार के साथ रहने वाले लड़के बेहद पसंद होते हैं।
रोमांटिक लड़के
लड़कियों को रोमांटिक लड़के पसंद होते हैं, जो उन्हें डेट, डिनर पर ले जाएं, उन्हें समय दें, फोन पर अच्छी-अच्छी बाते करें। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो उन्हें स्पेशल फील करवाएं।
ये भी पढ़ें- Toxic Relationship से नहीं कर पा रहे मूव ऑन, तो ये टिप्स करेंगी मदद!
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।