Homemade Hair Oil: बालों का झड़ना लोगों को काफी ज्यादा परेशान कर देता है. हेयर लॉस होने की कई वजह होती हैं पहला कि खान-पान की कमी, दूसरा धूल और प्रदूषण, और भी कई. जिसके चलते लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं. इसके साथ ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो बालों का झड़ना रोकने के लिए दवाइयों से लेकर घरेलू उपायों तक का सहारा लेने लग जाते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं दिखता. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं घर पर ही आसान तरह से हेयर ऑयल बनाना, जिससे आप बालों के झड़ने को रोक सकते हैं, साथ ही हेल्दी और घने बाल पा सकते हैं.
होममेड हेयर ऑयल | Homemade Hair Oil
सरसों के तेल में मिलाएं ये 3 चीजें
बालों का झड़ना यानी खूबसूरती का कम हो जाना के समान होता है. अगर आप भी अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो आप घर पर इस तेल को रेडी कर सकते हैं. जिसके लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत होगी जैसे कि.
- मेथी दाना
- कलौंजी
- सरसों का तेल
- प्याज
10 मिनट में तैयार करें हेयर ऑयल
इस आसान घरेलू हेयर ऑयल को बनाने के लिए आपको बस 10 मिनट ही लगेगा. इस तेल को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई लें. इसके बाद आप इसमें सरसों का तेल डालें. अब आप इसमें एक से दो प्याज के टुकड़े, एक चम्मच कलौंजी और एक चम्मच मेथी दाना डालें. इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें और उबाल आने का इंतजार करें. जैसे ही इसमें उबाल आ जाए आप इसको छान लें. फिर इसको एक एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख दें. बस इस आसान तरह से आपको घर पर होममेड हेयर ऑयल रेडी हो जाएगा.
ये भी पढे़ं- Hair Care: घर पर इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ स्प्रे, 1 महीने में ही दिखने लगेगा फर्क
इस तरह करें इस्तेमाल
बालों में तेल लगाने के लिए सबसे पहले आप बाल को अच्छे से सुलझा लें. इसके बाद आप स्केल्प से लेकर जड़ों तक में अच्छे से तेल लगाएं. ध्यान रहे कि तेल रात में लगाएं ताकि तेल बालों में अबसॉर्ब हो जाए. सुबह उठकर आप बालों को अच्छे से धो लें. अच्छे रिजल्ट पाने के लिए आप तेल को हफ्ते में 3 बार जरूर लगाएं.
ये भी पढे़ं- Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
3 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
8 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
10 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
14 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines