News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Homemade Hair Oil: बालों का झड़ना लोगों को काफी ज्यादा परेशान कर देता है. हेयर लॉस होने की कई वजह होती हैं पहला कि खान-पान की कमी, दूसरा धूल और प्रदूषण, और भी कई. जिसके चलते लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं. इसके साथ ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो बालों का झड़ना रोकने के लिए दवाइयों से लेकर घरेलू उपायों तक का सहारा लेने लग जाते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं दिखता. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं घर पर ही आसान तरह से हेयर ऑयल बनाना, जिससे आप बालों के झड़ने को रोक सकते हैं, साथ ही हेल्दी और घने बाल पा सकते हैं.
बालों का झड़ना यानी खूबसूरती का कम हो जाना के समान होता है. अगर आप भी अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो आप घर पर इस तेल को रेडी कर सकते हैं. जिसके लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत होगी जैसे कि.
इस आसान घरेलू हेयर ऑयल को बनाने के लिए आपको बस 10 मिनट ही लगेगा. इस तेल को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई लें. इसके बाद आप इसमें सरसों का तेल डालें. अब आप इसमें एक से दो प्याज के टुकड़े, एक चम्मच कलौंजी और एक चम्मच मेथी दाना डालें. इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें और उबाल आने का इंतजार करें. जैसे ही इसमें उबाल आ जाए आप इसको छान लें. फिर इसको एक एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख दें. बस इस आसान तरह से आपको घर पर होममेड हेयर ऑयल रेडी हो जाएगा.
ये भी पढे़ं- Hair Care: घर पर इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ स्प्रे, 1 महीने में ही दिखने लगेगा फर्क
बालों में तेल लगाने के लिए सबसे पहले आप बाल को अच्छे से सुलझा लें. इसके बाद आप स्केल्प से लेकर जड़ों तक में अच्छे से तेल लगाएं. ध्यान रहे कि तेल रात में लगाएं ताकि तेल बालों में अबसॉर्ब हो जाए. सुबह उठकर आप बालों को अच्छे से धो लें. अच्छे रिजल्ट पाने के लिए आप तेल को हफ्ते में 3 बार जरूर लगाएं.
ये भी पढे़ं- Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।